Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

50 बच्चों को निशुल्क मिलेगी इंजीनियरिंग की शिक्षा

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के प्रयास से आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज कि प्रबंधन समिति ने कोरोना से प्रभावित परिवार के 50 बच्चों को 4 साल की इंजीनियरिंग ( सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) की पढ़ाई मुफ्त में कराने का निर्णय लिया है

पटना:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आज होटल चाणक्या पटना में एक प्रेस वार्ता करते हुए घोषणा की के उनके प्रयास से आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज कि प्रबंधन समिति ने कोरोना से प्रभावित परिवार के 50 बच्चों को 4 साल की इंजीनियरिंग ( सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) की पढ़ाई मुफ्त में कराने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग एवं प्रशंसनीय हैं क्योंकि पिछले 16 महीनों से कोरोना की वजह से लाखों लोगों की नौकरियां एवं रोजगार खत्म हो गई थी और खास करके वैसे बच्चे जिनके अभिभावक की मृत्यु हो गई हो उनका भविष्य अंधकार में दिखाई देने लगा था लेकिन कॉलेज की प्रबंधन समिति के दरियादिली सहयोग से इन बच्चों का मनोबल बढ़ेगा एवं वह अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब होगे।इस अवसर पर प्रेस वार्ता में आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा के कॉलेज के चेयरमैन राकेश शर्मा ने सहर्ष एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निवेदन को स्वीकार किया एवं प्राइवेट स्कूलों से जुड़े हुए कर्मी एवं उनके 50 बच्चो को 4 साल की इंजीनियरिंग ( सभी stream) की पढ़ाई निःशुल्क पढ़ाई जाएगी एवं हॉस्टल की फीस तथा किताबों के भी पैसे नहीं लिए जाएंगे। केवल बच्चो को अपने खाने का एवं यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन फीस की व्यवस्था करनी होगी कॉलेज के निदेशक डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा के एसोसिएशन कमजोर वर्ग एवं जरूरतमंद बच्चों की अनुशंसा करती है ऐसे छात्रों को कॉलेज के द्वारा 50% स्कॉलरशिप एवं हॉस्टल मे रहने की फ्री की सुविधा दी जाएगी । इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शमायल अहमद ने कहां की बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह की जाएगी कि वह अपने प्रदेश के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी से ऐसे छात्रों की जानकारी उपलब्ध करवाएं जिनके परिवार में कोई एक सदस्य की मृत्यु कोरोना वायरस से हो गई है ताकि इस अवसर का लाभ उन बच्चों को प्राप्त हो सके ऐसे परिवार 20 जुलाई से पहले नामांकन के लिए एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज टैकनिकल कैम्पस के चेयरमैन राकेश शर्मा एवं निदेशक डॉ संजीव शर्मा को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी एवं उनसे आग्रह किया कि दूसरे कोर्सेज जैसे एमटेक एमसीए एमबीए मे भी प्रभावित बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने की व्यवस्था कि जाए ।संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव माॅवेन कॉवेल, महासचिव, अभिषेक पैट्रिक, डॉक्टर उमेश प्रसाद, संयुक्त सचिव, इफत रहमान, सुशीला सिंह,मुसर्रत परवीन, कैसर इमाम, वकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रोहिंग्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को नोटिस देने से इनकार

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं?

Nationalist Bharat Bureau

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन जुलाई के दूसरे सप्ताह में भरे जाने की योजना,अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है:मोहम्मद राशिद हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment