Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस का प्रर्दशन

पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम बढ़ने से खाना-पीना महंगा हो गया है। खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर जून में 5.15% तक पहुंची, चाय से लेकर खाने तक बजट बिगड़ चुका है, सिलेन्डर के बढते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जिसके चलते आम आदमी की कमर टूट गयी है,देश महंगाई से बेहाल है,सरकार सो रही है

————————————–———-–————-–—–

पटना:पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन के नेतृत्व में आज पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ आश्यिाना मोड़ पर प्रर्दशन किया गया।उक्त अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम बढ़ने से खाना-पीना महंगा हो गया है। खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर जून में 5.15% तक पहुंची, चाय से लेकर खाने तक बजट बिगड़ चुका है, सिलेन्डर के बढते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जिसके चलते आम आदमी की कमर टूट गयी है। खाद्य तेलों के दामों में उबाल से गृहणी के घर के बजट में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। भवन निर्माण महंगा हो चुका है, आम आदमी की आदमनी उतने ही है जितने पहले थी, लेकिन हर घर का खाने का बिल बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक तो कोरोना महामारी से आम आदमी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है उपर से आसमान चढ़ती कीमतें आम आदमी के मानसिक स्तर पर असर कर रहा है। सारा देश कीमतों के उछाल से परेशान है। पटना महानगर कांग्रेस हर प्रखंड स्तर पर पिछले पांच दिनों से लगातार आन्दोलन कर रही है। भाजपा सरकार के मंत्री खुद महंगाई बढ़ने की बात कबूल कर रहे हैं, लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार कान में तेल डालकर सो रही है।  उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस, खाद्य तेल के बढ़ी कीमतों को अविलम्ब वापस लिया जाय, ताकि आमजन राहत की सांस ले सके। इस अवसर पर पटना महानगर के महासचिव सुदय शर्मा, सचिव साहिल शर्मा, विमलेश तिवारी, सौरभ सिन्हा, पंकज यादव, दीघा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंटू कुमार, वरूण शर्मा, राजेश सिन्हा, रूमा सिंह, प्रज्जवल सिंह, अंशु सिंह, कुमार सौरभ, सुनील शर्मा के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Lalu Yadav Arrest Warrant:लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

गुजरात के साणंद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जारी उपवास माँगे पूरी होने के पश्चात समाप्त

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, पूर्णियाँ मे जल्द ही बड़े आयोजन कराने का निर्णय

Nationalist Bharat Bureau

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

शरद पवार ED के नोटिस से नहीं डरते:सुप्रिया सुले

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

Leave a Comment