Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद हो सकता था पंजाब में गैंगवॉर, पुलिस ने किया खुलासा

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद लॉरेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ गिरोह को पंजाब के दविंदर बंबिहा गिरोह के शूटर की हत्या करनी थी।इसके लिए गोल्डी बराड़ ने शूटरों को निर्देश दे दिए थे। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से सूचना मिली है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ व दविंदर सिंह बंबिहा गिरोह में जल्द ही गैंगवार होनी थी। लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ गिरोह को बंबिहा गिरोह के शूटर चस्का की हत्या करनी थी। हत्या के लिए काफी निर्देश दे दिए गए थे। चस्का की हत्या प्रियव्रत गिरोह को नहीं बल्कि दूसरे शूटरों को करनी थी।

 

प्रियव्रत ने बताया कि गिरोह के दूसरे लोगों से पूछताछ में पता लगा था कि लॉरेंस बिश्रोई गिरोह का अगला टारगेट चस्का है। शूटर चस्का फरार है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बंबिहा गिरोह ने गायक मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का फेसबुक पर पोस्ट कर एलान किया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि पंजाबी गायक की हत्या के लिए विदेशी हथियारों को इस्तेमाल किया गया है। शूटरों के कब्जे से बरामद सभी हथियार विदेशी है। ग्लाक पिस्टल व हैंडग्रेड चीन के लिए हैं। कुछ हथियार चैकोस्लोविया के हैं।स्पेशल सेल के अधिकारी मान रहे हैं कि तस्करी करके इन विदेशी हथियारों को बाहर से भारत लाया गया है। शूटरों को हथियार सिरसा, हरियाणा में मोनू डागर ने दिए थे। पुलिस हथियारों की पूरी चेन को खंगालने में लगी हुई है। इसके लिए सिरसा से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।वर्ष 2016 में पंजाब पुलिस की मुठभेड़ में दविंदर सिंह बंबिहा मारा गया था। अब इस गैंग को आर्मेनिया में बैठा गैंगस्टर लकी गौरव पटियाल चलाता है।

 

मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्में दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। जुर्म की दुनिया में आने से पहले वह एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी था।किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला दविंदर पढ़ाई में भी अच्छा था। साल 2010 में, जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था तब उसका नाम एक हत्या के मामले में सामने आया था। यह हत्या गांव में दो समूहों में हाथापाई के बीच हुई थी। हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जहां वह कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर शार्प शूटर बन गया था।

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

फतुहा के गोविंदपुर गाँव की जमीन पर वक्फ बोर्ड के नाम पर गड़बड़ी : डॉ. संजय जायसवाल

Nationalist Bharat Bureau

Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन पर बयान से पूर्व सैनिक नाराज,लिखा खुला पत्र, मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

कांग्रेस बोली:जिस SEBI को जांच सौंपी, वही घोटाले में शामिल; हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच JPC करे

Leave a Comment