Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दीघा में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हुए शामिल

  • प्रदेश अध्यक्ष ने गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में माताओं-बच्चों को दी शुभकामनाएं
  • आँगनबाड़ी केंद्र पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव : संजय सरावगी
  • सेविका-सहायिका बहनों की भूमिका समाज निर्माण में महत्वपूर्ण : प्रदेश अध्यक्ष
  • संजय सरावगी ने सेवा को संकल्प और समर्पण को पहचान बनाने का किया आह्वान
  • 2047 के विकसित भारत के निर्माण में आज के बच्चों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: संजय सरावगी

 

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन आज दीघा विधानसभा क्षेत्र के विकास मंडल अंतर्गत एनटीपीसी, आशियाना नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। इस अवसर पर दीघा के विधायक एवं बिहार विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों कार्यक्रमों में शामिल परिवारों को शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रीता एवं सहायिका रिंकू सहित केंद्र से जुड़ी सभी सेविका-सहायिका बहनों के कार्यों की सराहना की।संजय सरावगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक देखभाल का स्थान नहीं हैं, बल्कि मां, बच्चे और परिवार के बेहतर भविष्य की नींव रखने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ माताओं को भी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सेविका और सहायिका बहनें घर-घर जाकर बच्चों, माताओं और परिवारों से जुड़ती हैं और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक दायित्व संभाला था और वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। आगामी 7 अक्टूबर को उनके संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर एक माह तक सेवा एवं समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बहनों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है और उनके लिए पत्र एवं पुस्तक भी भेजी है।संजय सरावगी ने कहा कि आज आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे वर्ष 2047 तक युवा हो जाएंगे और उस समय देश के विकास में उनकी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेविका-सहायिका बहनों से अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आग्रह किया।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमा पर सैनिकों द्वारा की जाने वाली सेवा देशभक्ति का महत्वपूर्ण स्वरूप है, लेकिन अपने-अपने क्षेत्र में लोग यदि अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें तो वह भी देशसेवा का महत्वपूर्ण रूप है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों से बच्चों और माताओं से जुड़े अपने कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकसित और आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में शामिल परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

सारण के रेल व्हील प्लांट का क्रेडिट लेते हुए लालू यादव ने कही बड़ी बात

छात्र राजद पूर्वी चंपारण से मुस्लिम गायब,MY समीकरण पर सवाल

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

भगवान केजरीवाल को दीर्घायु रखे ताकि “दूध का दूध” और “शराब का शराब” हो सके

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment