Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

काराकाट की सियासत में बढ़ी गर्मी, ज्योति सिंह ने मनोज तिवारी को दिया शालीन लेकिन तीखा जवाब

काराकाट में चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह, बिहार चुनाव 2025 की चर्चा में।

पटना/काराकाट: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ ही काराकाट विधानसभा सीट सियासी सुर्खियों में है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस सीट से जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद महाबली सिंह के साथ-साथ महागठबंधन की ओर से माले के अरुण सिंह भी ताल ठोक रहे हैं।

चुनाव प्रचार के बीच तब सियासत में हलचल मच गई जब भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद मनोज तिवारी ने एक जनसभा में ज्योति सिंह को “वोट कटवा” कह दिया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई और माहौल गरम हो गया।

जवाब में ज्योति सिंह ने शालीन लेकिन तीखे अंदाज़ में पलटवार करते हुए कहा, “मनोज जी हमारे लिए आदरणीय हैं, बड़े भाई समान हैं, मगर किसी महिला प्रत्याशी को ‘वोट कटवा’ कहना उचित नहीं। अगर हम किसी दल से भेजी गई होतीं, तो किसी पार्टी के झंडे तले उतरतीं, न कि निर्दलीय के तौर पर।”
ज्योति सिंह के इस बयान के बाद से काराकाट की फिज़ा में राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। स्थानीय मतदाता अब चर्चा कर रहे हैं कि क्या वो पवन सिंह के जनाधार और लोकप्रियता के सहारे चुनावी समीकरण बदल पाएंगी।

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

राजीव शुक्ला बोले — 65% वोटिंग में डूबे NDA के मंत्री, भाजपा ने नीतीश को किया किनारे

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

Leave a Comment