Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न संवेदनशील और दूरस्थ थाना क्षेत्रों में नए पुलिस पिकेट्स की स्थापना की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना, त्वरित सूचना संकलन और कार्रवाई सुनिश्चित करना है ताकि नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके।जिन स्थानों पर नए पुलिस पिकेट्स का शुभारंभ किया गया है उनमें बाजपट्टी थाना अंतर्गत रसलपुर पिकेट,बथनाहा थाना अंतर्गत महुआवा पिकेट,बेला थाना अंतर्गत नरगा पिकेट,सुरसंड थाना अंतर्गत कुम्मा पिकेट और सीतामढ़ी थाना अंतर्गत हॉस्पिटल पिकेट शामिल हैं।

इन पिकेट्स के जरिए पुलिस का लक्ष्य संवेदनशील और बड़े क्षेत्रफल वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाना और आपराधिक गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाना है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कदम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि दूरस्थ इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से हमारी सुरक्षा में इजाफा होगा। अब हमें उम्मीद है कि छोटी-मोटी घटनाओं पर भी तुरंत कार्रवाई होगी।

 

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन पिकेट्स के माध्यम से पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। इस पहल से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल भी मजबूत होगा।

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

धुरंधर’ ने 21 दिनों में बनाया 1000 करोड़ का रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

Leave a Comment