Nationalist Bharat
राजनीति

प्लूरलस पार्टी चीफ़ पुष्पम प्रिया चौधरी ने शुरू किया महायान-यात्रा का दूसरा चरण

कटिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में प्लुरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी महत्वाकांक्षी महायान-यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कटिहार जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र (65) से की। इस चरण का आगाज सुदूर बारसोई प्रखंड के कमरोल पंचायत में एक भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसका आयोजन एडवोकेट शाहिद शेख और सरपंच रूबीना खातून ने किया।

 

कार्यक्रम में पूरे बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने संबोधन में बिहार के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समावेश पर जोर देते हुए अपनी पार्टी के विजन को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बिहार को नई दिशा देना है, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। महायान-यात्रा इस बदलाव का प्रतीक है, जो बिहार के हर कोने तक पहुंचेगा।”

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्पम के भाषण को उत्साहपूर्वक सुना और उनके नारे “दप्पा का ठप्पा” को खूब सराहा। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व और बिहार के लिए उनके दृष्टिकोण की प्रशंसा की। एडवोकेट शाहिद शेख ने कहा, “पुष्पम प्रिया चौधरी जी का यह अभियान न केवल युवाओं को प्रेरित कर रहा है, बल्कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नई उम्मीद जगा रहा है।”

 

सरपंच रूबीना खातून ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “कमरोल पंचायत में इतने बड़े स्तर पर इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। हमारी पंचायत के लोग पुष्पम जी के साथ हैं और उनके बदलाव के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।”

महायान-यात्रा का यह दूसरा चरण बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने पर केंद्रित है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है, और इस बीच पुष्पम प्रिया चौधरी की महायान-यात्रा पूरे राज्य में उनके प्रचार अभियान को और गति देगी।

बिहार:कोटे के दो मंत्रियों के लिए दबाव बढ़ाएगी कांग्रेस,बोर्ड-निगमों में कांग्रेस की हिस्सेदारी को भी बनाया जाएगा मुद्दा 

Nationalist Bharat Bureau

सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे:मनोज तिवारी

Nationalist Bharat Bureau

पटना के आकाशवाणी रोड और बैंक कॉलोनी रोड में जल-जमाव और टूटे चेम्बर से जनता परेशान, स्थानीय विधायक पर लापरवाही का आरोप

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

इदारा शरिया ने “वक़्फ़ बचाओ, संविधान बचाओ” कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी,इमारत शरिया पर धोखे और सौदेबाजी का आरोप

अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराएं मोदी: राहुल

हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन?: नायब सैनी, अनिल विज या राव, पंचकूला में विधायकों की बैठक में होगा फैसला

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment