Nationalist Bharat
राजनीति

मनमोहन सिंह का निधन: राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति, इतिहास हमेशा याद रखेगा

पटनाःपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक का माहौल है। बिहार के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू यादव और अन्य नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

अपूरणीय क्षति” – नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता और अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।

इतिहास आपका दिवाना रहेगा” – तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने दशकों तक भारत की अर्थव्यवस्था और अभूतपूर्व प्रगति की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमत्ता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।” तेजस्वी यादव ने कहा कि इतिहास उन्हें सिर्फ याद नहीं करेगा, बल्कि उनका दिवाना भी रहेगा।

व्यक्तिगत क्षति” – लालू यादव
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें याद किया। उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जी ने आधुनिक और स्वावलंबी भारत की नींव रखी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका प्रचुर स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा। उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।”

ईश्वर से शांति की प्रार्थना” – सम्राट चौधरी
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान” – विजय कुमार सिन्हा
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले।”

देश के लिए बड़ी क्षति” – जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। देश ने एक महान अर्थशास्त्री और कुशल नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। उनके ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों और दृष्टिकोण को हमेशा याद किया जाएगा।”

प्रेरणा स्रोत” – चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मनमोहन सिंह के साथ अपनी पिता रामविलास पासवान की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए शोक जताया। उन्होंने कहा, “मेरे पिता को मनमोहन सिंह जी के कैबिनेट में काम करने का अवसर मिला था। उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण हमेशा प्रेरणा देगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति मिले।मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक गहरा आघात है, और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ ही मोदी ने सबसे पहले दी यह जिम्मेदारी

cradmin

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मेंहदी हसन जदयू में शामिल, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री का योग्य चेहरा

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

cradmin

SC की याचिका का कोई मतलब नहीं, हमारा जाति सर्वेक्षण है जनगणना नहीं: नीतीश कुमार 

cradmin

रेल मंत्री के नाम एक पत्रकार का खुला पत्र

Leave a Comment