Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को आमंत्रण

पटना: एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आने से पहले जमकर राजनीति हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस खबर से इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। खबरों के मुताबिक पटना से सटे नौबतपुर के पाली में 13 मई से शतक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होने वाली है। आई है क्या इस कथा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री कुमार और उपमुख्यमंत्री प्रसाद यादव को भी आमंत्रण दिया गया है।

 

इधर, धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है। सिर्फ 3 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बन रहा है। इस बात की जानकारी आयोजन समिति के मुख्यालय प्रमुख अमरेंद्र कुमार ने दी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14 मई को इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो।

 

बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में काफी बयानबाजी हो रही है। जिसके बाद प्रशासन खास सतर्क है। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है। हर रोज अधिकारियों की बैठक आयोजन मंडल के साथ हो रही है। ताकि भीड़ प्रबंधन सही तरीके से हो सके। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही अग्निशमन दल और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

एसआईआर विवाद पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लालू राबड़ी के ठिकानों पर छापेमारी के क्या हैं मायने,जानिए

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

शेखपुरा में RJD को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष JDU में शामिल — दो विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं!

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment