Nationalist Bharat
शिक्षा

शाहीन एकेडमी, पटना के छात्रों ने नीट 2025 में लहराया परचम

पटना: नीट 2025 के परिणामों ने शाहीन एकेडमी, पटना के छात्रों की प्रतिभा और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया है। इस वर्ष के परिणामों में एकेडमी के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया, बल्कि बिहार के शिक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

शाहीन एकेडमी के छात्रों ने नीट 2025 में असाधारण अंक हासिल किए हैं। मोहम्मद तौफीक ने 575 अंकों के साथ एकेडमी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है। अन्य छात्रों में समसूल हुदा ने 546, जाबिर हुसैन ने 544, सना परवीन ने 538, अलमीन अंजुम ने 534, आसिफ अमीर ने 525, मुदस्सिर हयात ने 520, सैफ अली ने 519, मुनव्वर इकबाल ने 516, गुफरान अहमद और फैसल शब्बीर ने 512, तथा फरहीन कौसर ने 507 अंक हासिल किए। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और एकेडमी के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।

बताते चलें कि शाहीन एकेडमी, पटना ने हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र मार्गदर्शन पर जोर दिया है। एकेडमी के निदेशक ने इस शानदार प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और एकेडमी के व्यवस्थित शिक्षण पद्धति का परिणाम है। कठिन परिस्थितियों में भी हमारे छात्रों ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को हासिल किया। हमें उन पर गर्व है।”

विदित हो कि एकेडमी का पाठ्यक्रम और शिक्षण शैली नीट जैसे प्रतिस्पर्धी इम्तिहानों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। नियमित मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के उपयोग ने छात्रों को आत्मविश्वास और दक्षता के साथ परीक्षा में उतरने के लिए तैयार किया।

यह सफलता न केवल शाहीन एकेडमी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पटना और बिहार के अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। इन छात्रों की उपलब्धियां उन लाखों युवाओं को प्रेरित करेंगी जो चिकित्सा क्षेत्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।शाहीन एकेडमी ने भविष्य में भी ऐसी ही सफलताओं को दोहराने का संकल्प लिया है।

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

अवैस अंबर ने कॉलेज दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित

अनिवार्य नहीं, लेकिन एनडीए में महिला कैडेट क्रू कट के लिए जाती हैं।

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकारों के लिए प्रासांगिक है ‘विनोबा के साथ उनतालीस दिन’ पुस्तक : हरिवंश

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षा मंत्री से मुलाकात।

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

जब तक शिक्षा एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बनता तब तक विकास की बातें खोखली एवं अधूरी है: आनन्द माधव

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

बेटियां सिर्फ खाना पकाने व चौका चूल्हा तक सीमित नहीं,लिख रही है कामयाबी की दास्तान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment