Nationalist Bharat
विविध

अपने देश की तरकारियों के नाम गिनते गिनते आप थक जाएंगे,यकीन नहीं तो गिन कर देख लें

कहते हैं कि जब बात निकलती है तो दूर तलक जाती है कुछ ऐसी ही बात रति सक्सेना नाम की एक फेसबुक ने अपने फेसबुक वॉल पर क्या लिखी की दूर तलक न सिर्फ पहुंची बल्कि उससे बहुत कुछ निकल कर सामने आगया। इस लेख में उन्होंने अपने इलाके की तरकारियों के बारे में लिखा। रति सक्सेना ने अपने घर बनाई जाने वाली कई तरकारियों के नाम लिखें और अपने फेसबुक फ्रेंड से उनके अपने अपने क्षेत्र में या घरों में बनाई जाने वाली तरकारियों के बारे में पूछा। पूछते ही अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने अलग-अलग तरकारियों के नाम बताने शुरू कर दिए। इस लेख में उन सभी तरकारियों के नाम बताए जा रहे हैं जो लोगों ने लिखे हैं। आपको पढ़ते पढ़ते नींद आने लगेगी लेकिन तर कार्यों का नाम खत्म नहीं होगा।आप भी पढ़िए रति सक्सेना के द्वारा लिखी गई सब्जियों के नाम और फिर उनके फेसबुक फ्रेंड्स के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बनाई जाने वाली सब्जियों के नाम।
रति सक्सेना नामक एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि आईये घरों में बनने वाली सामान्य तरकारियों की बात करें? चलिए सूची बनाते हैं।दाल सादा,चने की दाल में लौकी, लोबिया, मसूर की दाल, आलू गोभी रसेदार सब्जी, आलू गोभी सूखे, टके पैसे की सब्जी, गट्टे , पितौड़ की सब्जी, मंगोछी की सब्जी, मंगोड़ी , मिथौड़ी, आलू टिण्डे रसेदार, आलू बैंगन सूखे, और कभी कभी तरीदार, जमीकन्द, रतालू की सब्जी। अरबी रसेदार, अरबी सूखी, कच्चे पपीते के कोफ्ते, लौकी के कोफ्ते, ग्वार की फलियां सूखी। कड़ी ग्वार वाली, कड़ी कुल्फे वाली, कड़ी पकोड़े वाली। दही के अरबी, दही के आलू। कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी. बथुआ सुआ का साग, मैथी का साग, पालक का साग, दाल पालक, करमकल्ले के पत्ते के भंरवा। करमकल्ला , गांठ गोभी की सब्जी, टमाटर शलजम की रसेदार सब्जी, मड़त गाजर आलू की रसेदार सब्जी, साबुत मटर की सूखी सब्जी, कांदा का साग, हरे प्यास का साग , लौकी।अंत में उन्होंने लिखा कि अब आप बताइए….कुछ नाम।

 

 

उत्तर में एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां मटर का निमोना , कटहल की रसेदार , करेले का भरवा , बैगन का भरवा ,मूली की भुजिया , सूरन की रसेदार , केले की सूखी सब्जी , केले का कोफ्ता , लौकी का कोफ्ता , मटर पनीर , आलूदम ,आलू का भरवा , तोरई का भरवा , गट्टे की सब्जी , परवर की रसेदार , सोयाबीन की सब्जी , दाल पालक, बथुआ की सब्जी , सहिजन की सब्जी , सहिजन की पत्ती , सन के फूल की सब्जी , महुआ के कोये की रसेदार ,सूखी ,भुर्ता , आलू बैगन का भुर्ता बनता है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां हरे प्याज़ और मूंग दाल की सूखी सब्ज़ी। लाओ मूंग मने लौकी और मूंग दाल सूखी, गोभी – बैंगन – आलू – आदि की सरसों के तेल वाली सूखी सब्ज़ी मने चाॅचड़ी, शलगम या गांठ गोभी और केला, मूली. आदि बहुत सारी सब्ज़ियों और मंगोड़ी का रसदार शूक्तो। बेसन की सूखी लौकी या पत्ता गोभी और भी बहुत सारी अगर पत्नी मूड में हो तो बनाती हैं।एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां सहजन फल्ली आलू, पालक और अन्य हरे पत्तों की बेसन दल कर सूखी पत्तोड़ी , सभी भाजीयों की दाल, मखनी दाल, हरी चटनी वाले आलू, कमल गट्टे की सब्जी, सेमी फल्ली की सब्जी, मटर की सब्जी, कच्चे टमाटर की सब्जी, राजमा, छोले, और पनीर तो है ही, गोभी गाजर और ब्रोकली साटे करके मेरी फेवरिट है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां मैथी और मूंग की दाल, चने की दाल और लौकी, पालक उड़द दाल, पालक मसूर, चने की दाल और पत्ता गोभी, चने की दाल और बैंगन, चने का साग, लाल भाजी, मूली के पत्ते, दही वाले टिंडे, टिंडोरी, बरबटी आदि आदि बनती है।

 

एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां आलूकाँदे की सब्ज़ी, भिंडी, दमआलू,भिंडीदो प्याज़ा.,गिल्गी तोरी, अरबीपत्ते कापतोड, चना साग काबुली चना मसाला,बेसन भरी मोटीमिर्च, आलूपनीर , सरसोंसाग,मूलीपत्तेका बेसन,रामदाना,करेला,ककड़ी चनेकीं दाल,सहजना आलू, बैंगनभर्ता, अमरूदकी लोंजी, कुंदरु,कमल गट्टा बनता है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां मटर-मोगरी( मूली के हरे फलीदार बीज),सरसो का साग,आलू-लीलुवे(हरे चने की तरीदार सब्जी,पापड़ -सूखी मेथी की तरीदार सब्जी, सेव- टमाटर तरीदार,मटर -आलू का निमोना, मेथी-मटर-मलाई, मखाना-मटर/पनीर/भुट्टे,आलू-शिमला मिर्च,भरवां तोरई, गिल्का तोरई-प्याज,ककड़ी की सब्जी बनती है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां मटर आलू, मटर गोभी, आलू, मटर का निमोना, बथुआ आलू,, आलू टमाटर, टमाटर प्याज़ औ रहरी मिर्च, पत्ता गोभी, सेम, सरसो का साग, मूली का साग, मूली की भुजिया, बैगन का भर्ता, बैगन भरवा, बैगन भाजा, बैगन सूखी सब्जी, बैगन रसदार, अरबी के पत्ते के पतोड़े, लाल भाजी आदि बनती है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां चने की सब्जी, आलू के दर्जनों व्यंजन, दाल पालक,चिकना /तीसी वाला कद्दू,बैंगन चकता,भरवा परवल,गाजर -मटर की सब्जी, आलू रायता,और भी बहुत कुछ बनता है।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां कोथिंबिर वडी की सब्जी, मेथी मुठिया, ऊंधियो, अंबट चुका का साग, माठ का साग, अंबाडी की पातळभाजी, सूरती पापडी वाल सेम की सब्जी, कुन्द्रू की सब्जी, केले के फूल की सब्जी, कटहल के बीज की सब्जी, कटहल की सब्जी, अळू पान की वडी, तूर के फली की सब्जी, राजमा फली की सब्जी, चवली की साग। और भी बहुत हैं।
एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां राजस्थानी सब्जियां – बेसन के गट्टे, राबोड़ी, बड़ी, मेथी पापड़, केर, साँगरी, पित्तोड, राजस्थानी कढ़ी, बेसन की मिर्चें/ बेसन की भरवाँ मिर्चें, मीठी मेथी, बेसन मेथी, मूँग मोगर मेथी, चने की दाल मेथी, बेसन पिटलो, पंचमेल की दाल अभी इतनी।

मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब आपसे एक विनती है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेंट और शेयर करके अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों परिचितों को पहुंचाएं ताकि उनको भी तरकारियों की किस्म पता चल सके और जान सकें कि भारत जैसे विशाल देश में अलग-अलग क्षेत्रों में लोग कैसे कैसे खाना खाते हैं और उनका क्या क्या नाम है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएंगे।

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

सारण जिले में नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट वरदान सिटी की लॉन्चिंग 25 जनवरी को

Aruna Asaf Ali:’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा देकर अंग्रेजों की नींद हराम करने वाली महान लेडी

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

महान कवि, लेखक और गीतकार गुलजार से विक्की कौशल की मुलाकात

व्यंग:शायरी पर जीएसटी लगे

अगर Google पर ये सर्च किया, तो जाना पड़ सकता है जेल

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment