Nationalist Bharat
विविध

यदि आपने ये किया है तो समझिये आपने एक अद्भुत…

यदि आपने:
बखरी की कोठरी के ताखा में जलती ढेबरी देखी है।
दलान को समझा है।
ओसारा जानते हैं।
दुवारे पर कचहरी (पंचायत) देखी है।
राम राम के बेरा दूसरे के दुवारे पहुंच के चाय पानी किये हैं।
दतुअन किये हैं।
दिन में दाल-भात-तरकारी
खाये हैं।
संझा माई की किरिया का मतलब समझते हैं।
रात में दिया और लालटेम जलाये हैं।
बरहम बाबा का स्थान आपको मालूम है।
डीह बाबा के स्थान पर गोड़ धरे हैं।
तलाव (ताल) के किनारे और बगइचा के बगल वाले पीपर और स्कूल के रस्ता वाले बरगद के भूत का किस्सा (कहानी) सुने हैं।
बसुला समझते हैं।
फरूहा जानते हैं।
कुदार देखे हैं।
दुपहरिया मे घूम-घूम कर आम, जामुन, अमरूद खाये हैं।
बारी बगइचा की जिंदगी जिये हैं।
चिलचिलाती धूप के साथ लूक के थपेड़ों में बारी बगइचा में खेले हैं।
पोखरा-गड़ही किनारे बैठकर लंठई किये हैं।
पोखरा-गड़ही किनारे खेत में बैठकर 5-10 यारों की टोली के साथ कुल्ला मैदान हुए हैं।
गोहूं, अरहर, मटरिया का मजा लिये हैं
अगर आपने जेठ के महीने की तीजहरिया में तीसौरी भात खाये हैं,
अगर आपने सतुआ का घोरुआ पिआ है,
अगर आपने बचपन में बकइयां घींचा है।
अगर आपने गाय को पगुराते हुए देखा है।
अगर आपने बचपने में आइस-पाइस खेला है।
अगर आपने जानवर को लेहना और सानी खिलाते किसी को देखा है।
अगर आपने ओक्का बोक्का तीन तलोक्का नामक खेल खेला है।
अगर आपने घर लिपते हुए देखा है।
अगर आपने गुर सतुआ, मटर और गन्ना का रस के अलावा कुदारी से खेत का कोन गोड़ने का मजा लिया है।
अगर आपने पोतनहर से चूल्हा पोतते हुए देखा है।
अगर आपने कउड़ा/कुंडा/ सिगड़ी/ कंडा तापा है।
अगर आप ने दीवाली के बाद दलिद्दर खेदते देखा है।

तो समझिये की आपने एक अद्भुत ज़िंदगी जी है, और इस युग में ये अलौकिक ज़िंदगी ना अब आपको मिलेगी ना आने वाली पीढ़ी को क्योंकि आज उपरोक्त चीजें विलुप्त प्राय होती जा रही हैं या हो चुकी हैं।

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

जब मुझे मेरे पिता की याद आती थी तो बाथरूम में जाकर रो लेता था: नोबोजित

गारंटी और वारंटी में क्या अंतर है

Nationalist Bharat Bureau

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्पाइस जेट

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

पटना से किफायती उमराह पैकेज की घोषणा: मिजान हज एंड उमराह पैकेजेस ने लॉन्च किया आकर्षक ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद चांद को लिखी गई चिट्ठी वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment