Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी ने की राजद के जिलाध्यक्षों की मीटिंग,सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

पटनाःसोमवार 25 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिवों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने की तथा संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री आलोक कुमार मेहता ने की। आरजेडी की तरफ से सदस्यता अभियान का सिलसिला लगातार जारी है। आज सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पटना में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। आरजेडी ने 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए डॉ. तनवीर हसन को बिहार का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। करीब ढाई महीने बीतने के बाद आज यानी सोमवार को सदस्यता अभियान की स्थिति को लेकर प्रदेश मुख्यालय में पहली अहम बैठक बुलाई गई।
सदस्यता अभियान का जिम्मा जिनके कंधों पर है उन्हें आज की बैठक में बुलाया गया है। सदस्यता अभियान को लेकर जो नई व्यवस्था है उसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति 1000 रुपए देकर आरजेडी का एक्टिव मेंबर बन सकता है। दूसरी व्यवस्था 10 रुपए जमा कर प्राइमरी मेंबर बनने की है, 25 प्राइमरी मेंबर बनाने वाले भी एक्टिव मेंबर बन सकते हैं हालांकि इस व्यवस्था को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में थोड़ी उदासीनता बताई जा रही है। एक्टिव मेंबर बनने के लिए 1000 रुपए दिए जाने की व्यवस्था का ज्यादातर लोग फायदा उठाना चाहते हैं। इस लिहाज से प्राइमरी मेंबर बनाने में उनकी दिलचस्पी कम है। नियम के मुताबिक एक्टिव मेंबर बनने पर पंचायत से लेकर राज्य स्तर के संगठन में कोई पद मिल सकता है।

मीटिंग में शामिल राजद के जिलाध्यक्ष

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक ,प्रदेश उपाध्यक्ष वॄषण पटेल ,डॉक्टर तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, संगठन महासचिव राजेश यादव सहित सभी जिला के अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव उपस्थित थे।

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे आरंभ

Nationalist Bharat Bureau

एदार ए शरीया में कंजुल ईमान कांफ्रेंस 16 मार्च को, देश के विख्यात विद्वान लेंगे भाग

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

जहानाबाद की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अनीता भारती के नेतृत्व में राजद शिष्टमंडल की पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय कुमार से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment