Nationalist Bharat
राजनीति

गिरिराज सिंह की यात्रा पर गरमायी सियासत,लालू और तेजस्वी का वार,केन्द्रीय मंत्री का पलटवार

PATNA :बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। इस यात्रा पर अब आरजेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में अररिया में गिरिराज सिंह की यात्रा के दौरान बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के एक विवादित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था, “अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।” इस बयान के बाद बिहार की सियासी हलचल और तेज हो गई है।

तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “अगर किसी ने भी मुसलमानों को बुरी नजर से देखा, तो मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा। अररिया के सांसद ने जो भाषा का इस्तेमाल किया है, मैं उसका सख्त विरोध करता हूं। इस देश की आजादी में सभी समुदायों का योगदान है। हमें असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि धार्मिक भेदभाव पर।”

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरिराज सिंह हमेशा उल्टा-पुल्टा बोलते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गिरिराज सिंह के बीच कोई फर्क न होने का दावा किया। लालू यादव ने जोर देकर कहा, “जब तक मैं हूं, बिहार में दंगा नहीं होगा।”

लालू और तेजस्वी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी और चेतावनी देते हुए कहा, “बाप-बेटे मुझे आंख न दिखाएं।” उन्होंने लालू और तेजस्वी पर आरोप लगाया कि वे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का समर्थन कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश के शासन में दंगा नहीं हुआ, लेकिन लालू के राज में दंगा हुआ था। अब तेजस्वी यादव बिहार में दंगा करवाना चाहते हैं।”

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में उर्दू भाषा के साथ भेदभाव क्यों :आदिल हसन

यूवा राजद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

कटिहार में संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से दिखी संगठन की मजबूती

Nationalist Bharat Bureau

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

देवेंद्र फडणवीस ने दो PA बने MLA

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा हैट्रिक लगाने के कगार पर तो महागठबंधन…

राज्य को जंगलराज में ले गए नीतीश कुमार, बिहार की जनता तोड़ेगी नेताओं का भ्रम: भाजपा का वार

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

Leave a Comment