Nationalist Bharat
Other

भारत का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा मुठभेड़ में ढेर

CRPF और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सली हिडमा के मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और सामग्री

देशभर में सबसे कुख्यात नक्सली कमांडरों में शामिल पीएलजीए का टॉप लीडर और माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़–आंध्र बॉर्डर के पुल्लागंडी के घने जंगलों में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान CRPF और पुलिस ने इस खूंखार माओवादी को उसकी पत्नी सहित मार गिराया। केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर तक हिडमा को ज़िंदा या मुर्दा पकड़ने की तय समयसीमा से 12 दिन पहले यह ऑपरेशन सफल हुआ।

43 वर्षीय हिडमा दो दर्जन से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था। 2010 के ताड़मेटला हमले में CRPF के 76 जवानों की शहादत, 2013 के दरभा घाटी नरसंहार में कांग्रेस नेताओं की हत्या और 2017 के बुरकापाल हमले में 25 जवानों की शहादत—इन सभी में उसकी प्रमुख भूमिका रही। कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद हिडमा रणनीति, त्वरित निर्णय क्षमता और अंग्रेजी साहित्य में रुचि के लिए जाना जाता था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने पर सुरक्षाबलों को बधाई दी। सरकार ने 2026 तक देश से माओवाद का पूरी तरह उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हिडमा का मारा जाना इस लक्ष्य की दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

देश दुनिया के लिए मिसाल बन चुके हैं बिहार के शिक्षक, कोई बेचता था पापड़ तो कोई था ऑटो रिक्शा वाला

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

‘नोटबंदी गैरकानूनी’ : सुप्रीम कोर्ट की जज बी. वी. नागरत्ना ने फैसले पर जताई असहमति

दिल्ली में फंसे बिहारियों के लिए केजरीवाल सरकार की पहल सराहनीय:नियाज़ अहमद

अब मज़दूरों को आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम करने होंगे

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

पटना में जन्मी प्रिया परमार पूरे देश में क्लासिकल डांस “कथक ‘ शो करके अपना नाम रोशन कर रही हैं

एनजीओ हेल्पलाइन एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment