Nationalist Bharat
Other

बिहार में 130 में से 95 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ, शेष एक माह में शुरू होगा :मोदी

  • दानापुर रेल अस्पताल में किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
  • बोनस के मद में बिहार के 84,767 रेलकर्मियों को मिलेगी 152 करोड़ की राशि- सुशील मोदी

पटना:पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज यहां कहा कि राज्य में विभिन्न मदों से 130 पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। इनमें से 95 प्लांट प्रारंभ हो चुके हैं तथा 35 पर काम चल रहा है।श्री मोदी आज यहां खगौल में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल अस्पताल में पीएसए आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में पीएम केयर फंड से 62 एवं शेष 63 प्लांट राज्य सरकार व पेट्रिलियम कंपनियों तथा पांच रेलवे की ओर से स्थापित किया जा रहा है। 95 प्लांट प्रारम्भ हो चुका है। जिन 35 प्लांटों पर काम चल रहा है उसे इस माह पूरा कर लिया जाएगा।श्री मोदी ने कहा कि पीएम केयर फंड से जो प्लांट स्थापित हुए हैं उससे राज्य में 8,498 मरीजों के बेड तक आक्सीजन पहुंचाया जा सकेगा। इससे सभी जिला व 35 अनुमंडल अस्पताल के मरीज लाभान्वित होंगे।श्री मोदी ने कहा कि देश भर में कोरोना से 3256 रेलकर्मियों की मौत हुई जिसमें से 2800 लोगों को अनुकंपा के आधार पर चार माह के भीतर नियुक्त किया जा चुका है। रेलकर्मियों को 78 दिन के वेतन के समतुल्य बोनस देने के एलान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इससे बिहार के 84,767 रेलकर्मियों के बीच 152 करोड़ की राशि वितरित होगी।

लालू यादव के जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाएगी राजद

अखिलेश के अनुसार केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री नहीं है केवल नौकरी कर रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर विधायक मो.शरफुद्दीन ने श्रीनारायण सिंह हत्या मामले की निष्पक्ष न्यायिक जाँच की मांग की

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

हरियाणा की शान सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाएंगे महेश भट्ट और विनय भारद्वाज

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस से अजय माकन और BJP से कृष्ण लाल पंवार ने भरा राज्यसभा के लिेए नामांकन

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

cradmin

बालूशाही नगरी

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

Leave a Comment