Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद एवं 8 सितम्बर को होने वाली वर्चुअल रैली के प्रभारी आदित्य मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि शिवहर जिले में 8 सितंबर को 15 जगहों पर कांग्रेस वर्चुअल रैली का पॉइंट बनाया गया है जहां पर वर्चुअल रैली को दिखाया जाएगा।तकरीबन 10000 से अधिक लोगों को दिखाने का कार्यक्रम है।

 

शिवहर:डिजिटल माध्यमों के द्वारा जनता के बीच पहुंचने के इस दौर में बिहार कांग्रेस ने भी पूरी तैयारी कर ली है।जहां एक ओर प्रदेश नेतृत्व एड़ी चोटी का ज़ोर लगाकर वर्चुअल रैली को कामयाब बनाने में जुटी है वहीं ज़िला कांग्रेस कमिटियां भी लगातार प्रयासरत है।इसी सिलसिले में शिवहर कांग्रेस भी ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद असद के नेतृत्व में पूरी तन्मयता से लगी है ताकि कांग्रेस को ज़िले के साथ साथ प्रदेश और देश में मज़बूत किया जा सके।सोमवार को कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद एवं 8 सितम्बर को होने वाली वर्चुअल रैली के प्रभारी आदित्य मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि शिवहर जिले में 8 सितंबर को 15 जगहों पर कांग्रेस वर्चुअल रैली का पॉइंट बनाया गया है जहां पर वर्चुअल रैली को दिखाया जाएगा।तकरीबन 10000 से अधिक लोगों को दिखाने का कार्यक्रम है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि शिवहर जिला में अनेकों समस्याएं हैं।उन्होंने बताया है कि बाढ के समय चारों तरफ से जिला घिर जाता है। निकलने का कोई उपाय नहीं रहता।एनएच 104 सड़क जो तीन जिलों को जोड़ती है मोतिहारी, शिवहर,सीतामढ़ी जो काफी समय से खराब स्थिति में है।कई बार धरना प्रदर्शन अनशन भी किया गया है।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि शिवहर में रेल की सुविधा नहीं है ,पूर्व में जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे भी हुआ, उसके बाद अभी तक फाइल बंद पड़ा हुआ है।बेलवा घाट, खोरी पाकर पुल नहीं होने के कारण तीन जिला को बरसात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेस वर्चुअल रैली के जिला प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया है कि” सावन में सब को हरा ही दिख रहा है “प्रधानमंत्री के सामने नीतीश कुमार राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं जिससे बिहार की जनता का बेड़ा गर्क होने वाला है। उन्होंने बताया है कि दोनों की गठबंधन के कारण कई घोटाला जो छुपा पड़ा है उस को उजागर करने की पहल कांग्रेस करेगी।पार्टी प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने बताया है कि परदेसिया, बसैहिया, फुलकाहा बाजार, बैदौला आदम, गडहिया गांव में तथा पार्टी कार्यालय के साथ अन्य जगहों पर वर्चुअल रैली को दिखाया जाएगा जिसे आम जनता प्रभावित होंगे। पुरे बिहार में कांग्रेस पार्टी का ही वर्चाअल रैली सफल रहेगा।बैठक में जिला महासचिव प्रमोद राय मोहम्मद नसीम अख्तर कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन पुरणहिया प्रखंड दिनेश आजाद पिपराही प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वसीम डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम सहित सभी प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष आदि मौजूद थे ।

गोवा जाने के लिए मुंबई से निकली वन्‍दे भारत ट्रेन भटक गई रास्‍ता

Nationalist Bharat Bureau

BRABU(बिहार विश्विद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर)UG Part 3 Result 2018-21 जारी

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री,पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे डीके शिवकुमार !

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज़ाद हिंद फौज और उसके वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment