Nationalist Bharat
Other

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

नई दिल्ली:केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कल प्रधानमंत्री मोदी शिमला जाने वाले हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया प्रधानमंत्री कल यहां से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी करेंगे जिससे 80 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री 16 योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे.
पीएम मोदी के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि PM के 3 कार्यक्रम है पहला रोड शो, दूसरा लाभार्थियों के साथ बातचीत और तीसरा है जनसभा जिसके लिए सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं. 2,000 पुलिस बल की तैनाती की गई है साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे जिससे ट्राफिक व्यवस्था में कोई दिक्कत ना हो.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि जो कार्यक्रम हमने तय किया था उसके अलावा PM ने दो और कार्यक्रमों का सुझाव दिया. पहला शिमला के रिज मैदान में गरीब कल्याण सम्मेलन होगा. इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे. इसके बाद PM का संबोधन पूरे देश के लिए होगा.

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

Nationalist Bharat Bureau

दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है बिहार सरस मेले का क्रेज,विदेशी सैलानी भी भ्रमण करके कर रहे हैं तारीफ

Nationalist Bharat Bureau

ख़ुदाबख़्श खान

शिवहर विधानसभा के लिए मोहम्मद शरफ़ुद्दीन ने नामांकन दाख़िल किया

अमेरिका में अब भालू भी लड़ने लगे

आरामदायक वस्त्र क्या सिर्फ़ पुरुषों की ज़रूरत है?

Nationalist Bharat Bureau

रुपये की गिरावट और मुद्रास्फीति में वृद्धि पर आरबीआई ने क्या कहा

जिला स्वास्थय टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक

बिना मिट्टी के धनियां और मिर्ची कैसे उगाएं ?

ममता देश में अराजकता चाहती हैं—मंगल पांडेय का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment