Nationalist Bharat
राजनीति

छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं ईडी और सीबीआई हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेगी: बघेल

नयी दिल्ली: छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक जांबा जी अभी तेज होती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा रूप लगाते हुए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई अन्वेषण यूरो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके कुछ करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मकसद सिर्फ उनकी सरकार को बदनाम और अस्थिर करना है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं, बल्कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चुनाव लड़ेंगे।

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ईडी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम रमन सिंह में जमकर जुबानी जंग चल रही है। एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। ईडी को महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए, जो कि देश बाहर बैठा हुआ है। इस पर सरकार ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, लेकिन ईडी राजनीतिक साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। केवल अधिकारियों को पॉलिटिकल एंगल से ही देखा। अधिकारी का चुनाव में कैसे उपयोग कर सके, केवल यही देखा गया। भाजपा मान चुकी है कि पाटन में विजय बघेल की दाल गलने वाली नहीं है , इसलिए ईडी को भेजा गया है। ये केंद्र की राजनीतिक षडयंत्र है।

मनमोहन सिंह का निधन: राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति, इतिहास हमेशा याद रखेगा

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश, मायावती को भेजा जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बताया,सियासत के साथ कांग्रेस के भीतर भी खलबली मची

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मिथिलांचल के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar By Election Result:उपचुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ

Nationalist Bharat Bureau

SC की याचिका का कोई मतलब नहीं, हमारा जाति सर्वेक्षण है जनगणना नहीं: नीतीश कुमार 

cradmin

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Leave a Comment