Nationalist Bharat
खेल समाचार

बांग्लादेश पर भारत की पकड़ मजबूत,तीसरा विकेट गिरा

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test, Day 1 Live Cricket Score :भारत और बंगलादेश के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन है।इस टेस्ट को अगर भारत जीतता है तो भारत टेस्ट सीरीज भी जीत जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में है। सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब दूसरा मैच भी जीतकर भारत 2-0 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs BAN 2nd Test Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
आज के मैच में उमेश यादव ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच पकड़ा। बांग्लादेशी बल्लेबाज शाकिब ने 39 गेंद पर 16 रन बनाए। एब मोमिनुल हक के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। 29 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 83 रन है।

IND vs BAN 2nd Test Live: पहले दिन लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 82/2 था
पहले दिन लंच तक बांग्लादेश ने 28 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन 16 और मोमिनुल हक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले सत्र में भारत के लिए जयदेव उनादकट और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने इस सत्र में विकेट लेने के तीन मौके गंवाए। इस मैच में आने वाले सत्र में भारत को ऐसे मौके पकड़ने होंगे। तभी टीम इंडिया मैच जीत पाएगी। पिछले मैच में बांग्लादेश के लिए शतक लगाने वाले जाकिर 15 और शान्तो 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

आईपीएल 26 मार्च से 31 मई तक आयोजित होगा

Nationalist Bharat Bureau

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

Leave a Comment