Nationalist Bharat
Other

डॉक्टर्ड है मौलाना साद का सोशल मीडिया पर वायरल तथाकथित ऑडियो क्लिप

पुलिस जांच में पता चला है कि ‘शायद उस ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ हुई है और कई अन्य ऑडियो क्लिप को जोड़कर उसे तैयार किया गया है।’ फिलहाल पुलिस ने उस ऑडियो क्लिप समेत कई अन्य ऑडियो क्लिप को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेज दिया है।

नई दिल्ली :मरकज निजामुद्दीन के मुखिया मौलाना साद कंधालवी के जिस ऑडियो क्लिप की बुनियाद पर सोशल मीडिया के साथ साथ TV चैनलों ने हंगामा किया था कि जिसमें तब्लीगी जमात के लोगों को कथित तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की सलाह दी गई थी,इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के अनुसार अब पुलिस जांच में पता चला है कि ‘शायद उस ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ हुई है और कई अन्य ऑडियो क्लिप को जोड़कर उसे तैयार किया गया है।’ फिलहाल पुलिस ने उस ऑडियो क्लिप समेत कई अन्य ऑडियो क्लिप को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेज दिया है।ख्याल रहे कि आलमी मरकज बंगलेवाली मस्जिद, जो कि तब्लीगी जमात का मुख्यालय भी है, उसके मुखिया मौलाना साद और उनके 6 अन्य सहयोगियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मार्च के अंत में निजामुद्दीन पश्चिमी इलाके में स्थित मस्जिद में प्रशासन की चेतावनी के बावजूद 2000 के करीब लोगों को इकट्ठा किया गया। जिसके बाद देश में कई जगह कोरोना संक्रमण फैलने में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का नाम सामने आया था।जिसे सोशल मीडिया के साथ TV चैनलों पर खूब प्रसारित किया गया।

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

cradmin

बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान तक

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद उनके होने वाले ससुराल में गम का माहौल

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

BPSC PAPER LEAK:अपना सर दीवार पर मार लो,काहे कि बिहार में पेपर लीक आम है

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

10वीं बार सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

जेएनयू में छात्र मार्च के दौरान स्थिति हुई तनावपूर्ण, कई छात्रों को हिरासत में लिया गया

सुप्रीम कोर्ट ने नीट PG की 1456 सीटों पर दाखिले नहीं होने पर नाराजगी जताई

Leave a Comment