Nationalist Bharat
नौकरी का अवसर

BPSC 70th CCE Recruitment 2024: बिहार में DSP-ADM पोस्ट की निकली वैकेंसी, 18 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं

BPSC 70th CCE Recruitment 2024: बिहार में DSP, ADM, SDO और असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं CCE भर्ती 2024 के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आज, 28 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,957 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें SDO और DSP जैसे महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, और अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका फॉर्म रद्द किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक है।

BPSC के जरिए भरे जाने वाले ये पद
अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा): 200 पद
पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136 पद
सहायक राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168 पद
विभिन्न विभागों के पदों की संख्या: 174 पद
ग्रामीण विकास अधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा कैडर): 393 पद
राजस्व अधिकारी (बिहार राजस्व सेवा): 287 पद
सप्लाई इंस्पेक्टर (बिहार आपूर्ति सेवा): 233 पद
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग): 125 पद
विभिन्न विभागों के लिए पदों की संख्या: 213 पद
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग: 28 पद

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

Year Ender 2025: SSC, पुलिस, बैंक, शिक्षक सहित 10 बड़ी भर्तियां, तुरंत भरें फॉर्म

Nationalist Bharat Bureau

Forest Research Institute ने ग्रुप C 72 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

सुरक्षित नौकरी की तलाश के लिए 5 उपाय

Leave a Comment