Nationalist Bharat
JOBनौकरी का अवसर

दूरसंचार विभाग में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका

दूरसंचार विभाग में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका

DOT Recruitment 2024:दूरसंचार विभाग (DOT) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर आया है। DOT ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर (SDE) के पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए dot.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 26 दिसंबर तक का समय दिया गया है।इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न शहरों में उपलब्ध हैं, जिनमें नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि शामिल हैं।उम्मीदवारों को 26 दिसंबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो जरूरी है कि आप पहले योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें।

दूरसंचार विभाग में इन जगहों के लिए भरे जाने वाले पदों की संख्या
अहमदाबाद- 3 पद
नई दिल्ली- 22 पद
एर्नाकुलम- 1 पद
गंगटोक- 1 पद
गुवाहाटी- 1 पद
जम्मू- 2 पद
कोलकाता- 4 पद
मेरठ- 2 पद
मुंबई- 4 पद
नागपुर- 2 पद
शिलांग- 3 पद
शिमला- 2 पद
सिकंदराबाद- 1 पद
कुल पदों की संख्या- 48

दूरसंचार विभाग में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

दूरसंचार विभाग में अप्लाई करने की आयुसीमा
दूरसंचार विभाग भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 56 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

दूरसंचार विभाग में चयन होने पर मिलती है सैलरी
जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन दूरसंचार विभाग के इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये के बीच भुगतान किया जाएगा.

दूरसंचार विभाग में ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया का निर्धारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा. आवेदन की समीक्षा के बाद, योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन के लिए बुलाया जा सकता है.

Cochin Shipyard Jobs 2024: 10वीं पास के लिए शानदार नौकरी का अवसर, जानें वेतन और अन्य विवरण

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

Indian Navy Short Service Commissions SSC Executive, Education and Technical June 2025 Course AT Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

UPSC Civil Services IAS Pre / Forest Service IFS Recruitment 2024 Pre Exam Result Name Wise, Mains Exam Schedule

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

Jobs aftar matric exam I Technical course aftar matric exam 2023 I Course aftar matric exam 2023

Leave a Comment