Nationalist Bharat
राजनीति

‘सेवा संकल्प’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

पटना : जिले में जनभागीदारी, जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जायेगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और अभियान को जन-अभियान का स्वरूप देने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाये, बल्कि इसमें आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाये। सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना तथा जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ अभियान की शुरुआत होगी। जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जायेगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी व निजी स्कूलों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जायेगी।सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार के लिए स्कूल, कॉलेज व पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक होंगे। दो अक्टूबर को विशेष मंचन किया जायेगा। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का उत्सव’ होगा, जिसमें माताओं और बच्चों की भागीदारी के साथ पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत पदयात्रा, साइकिल व बाइक रैलियां होंगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत तालाबों और छठ घाटों की सफाई, पौधरोपण समेत 25 तरह की गतिविधियां होंगी। ‘सेवा सेतु’ के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं के आवेदनों का यथासंभव मौके पर निष्पादन किया जायेगा। ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स को जोड़ा जायेगा। इसके अलावा ‘कहानी बदलाव की’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों, रील्स और लघु वीडियो का प्रदर्शन होगा।

मुख्य अभियान के साथ 17 सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ भी चलेगा। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों के विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों को गति दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त शुभम कुमार को सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

शिवसेना ने अपनी स्थापना के साल भर बाद से ही विद्रोह देखना शुरू कर दिया था

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

अमित शाह बोले—बिहार में सुशासन के लिए और मजबूती से काम करेगी राजग सरकार

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

आप सरकार के 3 महीने के कार्यकाल से ख़ुश है पंजाब की जनता

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश ही फेस, नीतीश ही बेस्ट

Nationalist Bharat Bureau

कॉन्ग्रेस का ट्वीट,PM मोदी को बताया देश बर्बाद करने वाला,भाजपा का पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

क्या लालू यादव के लिए फिर से लामबंद हो रहे हैं दलित पिछड़े!

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment