Nationalist Bharat
विविध

30 सितंबर तक संपत्ति कर जमा करने के लिए घर-घर जागरूक करेंगे निगमकर्मी

पटना। पटना नगर निगम ने संपत्ति कर का दायरा बढ़ाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत अब राजस्व टीम के साथ सफाई निरीक्षक, सेक्टर सुपरवाइजर और जोनल प्रभारी भी घर-घर जाकर लोगों को संपत्ति कर के स्व कर निर्धारण और भुगतान के लिए जागरूक करेंगे। निगम ने संपत्ति मालिकों को 30 सितंबर तक कर का भुगतान करने का समय दिया है।नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर रविवार को मॉर्य मंडपम में संबंधित कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें नए संपत्ति कर निर्धारण, स्व कर निर्धारण, भुगतान प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और स्थल निरीक्षण के दौरान सत्यापन के बिंदुओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में कर के दायरे से बाहर चिह्नित बिजली उपभोक्ताओं की सूची कर्मियों को दी गई। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे संबंधित संपत्ति मालिकों से संपर्क कर 30 सितंबर तक स्व कर निर्धारण कराने और संपत्ति कर जमा करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद 1 अक्टूबर से चिह्नित संपत्तियों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में यदि संपत्ति का कर निर्धारण नहीं पाया गया तो नियमानुसार 100 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ कर निर्धारण किया जाएगा।स्थल निरीक्षण के दौरान संपत्ति में बने फ्लोर की संख्या, कुल क्षेत्रफल, आवासीय या गैर-आवासीय उपयोग, स्व-उपयोग अथवा किराये पर दिए जाने, सड़क की श्रेणी और संपत्ति कर से संबंधित दर्ज विवरण का मौके पर सत्यापन किया जाएगा।

निगमकर्मी बकायेदारों से घर-घर संपर्क कर 30 सितंबर तक बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए जागरूक करेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर से बकाया संपत्ति कर पर प्रति माह 1.5 प्रतिशत पेनाल्टी देय होगी।कर भुगतान के लिए कर्मियों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से संपत्ति मालिक सीधे संबंधित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि कर्मी किसी भी स्थिति में नकद राशि स्वीकार नहीं करेंगे। नकद भुगतान केवल निगम कार्यालय के अधिकृत टैक्स काउंटर पर किया जा सकेगा।अभियान के तहत शहर के विभिन्न अंचलों में स्थित अपार्टमेंट और अन्य चिह्नित संपत्तियों की जानकारी जुटाकर उनकी मैपिंग की जाएगी। स्थल निरीक्षण से प्राप्त जानकारी कंट्रोल रूम के साथ साझा की जाएगी, ताकि कर के दायरे से बाहर की संपत्तियों की पहचान कर उनका नियमानुसार कर निर्धारण किया जा सके।

 

प्रशिक्षण में अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा, उप नगर आयुक्त सुशील कुमार, जया, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सेक्टर सुपरवाइजर समेत निगम के अधिकारी और आईटी टीम के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Happy Father’s Day 2023: बलिदान की ऐसी मिसाल कहां मिलेगी

Nationalist Bharat Bureau

सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला,चमक पड़ रही है फीकी

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला में हस्तशिल्प की भारी मांग

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

UAE: यूएई का बड़ा फैसला, भारतीय गेहूं के निर्यात पर लगाई 4 महीने की रोक

Nationalist Bharat Bureau

नागपुर सिर्फ संतरों के लिए ही नहीं बल्कि इस लिए भी जाना जाता है

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में 5 जनवरी से महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Leave a Comment