Nationalist Bharat
विविध

बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलवा टोला में एक शिक्षक और शिक्षिका के अनुचित आचरण का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच श्रवण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कृष्णा कुमारी को दी।

घटना के अनुसार, बुधवार को द्वितीय कक्षा में शिक्षक और शिक्षिका के अनुचित आचरण को कुछ छात्राओं ने देख लिया था। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी, जिसके बाद गुरुवार को सरपंच श्रवण कुमार, रंजेश कुमार, लक्ष्मण पटेल, प्रेम प्रकाश साह, नितेश कुमार, राजेश प्रसाद, हीरामन पंडित समेत अन्य ग्रामीण विद्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना मिलते ही बीईओ कृष्णा कुमारी, बीआरपी बिहारी राम, एमडीएम प्रभारी शशि कुमार, और लेखपाल निर्भय कुमार मौके पर पहुंचे। बीईओ ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और स्पष्ट किया कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से अलग कमरे में बातचीत कर घटना की जांच की। बीईओ ने बताया कि छात्राओं ने आरोप की पुष्टि की है और उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस अनुचित आचरण पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पहले भी इस प्रकार की शिकायतें आई थीं और हिदायत दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी शिक्षक और शिक्षिका ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन पर जानबूझकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

Traffic Rules In India चप्पल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाई तो जानिए कितने रुपये का होगा चालान

इस डॉक्टर पर आया लोगों का दिल, इंटरनेट पर वायरल हुई पहली झलक

गर्दिश में हूं आसमान का तारा हूं …..

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला में दिख रही ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला का समापन समारोह, कुशल महिला उद्यमी सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

जीरे की फैक्ट्री बंद, जनहित में लिया गया फैसला पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं

cradmin

पोस्टमॉस्टर साहब ड्यूटी के दौरान नशे में टुन्न, पोस्टऑफिस बना मधुशाला

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में हुनर को सम्मान एवं हस्तशिल्प को बड़ा बाज़ार मिलता है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment