Nationalist Bharat
राजनीति

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

  • कटिहार में संजय सरावगी ने मां दुर्गा के दर्शन कर बिहारवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
  • प्राणपुर में विधायक निशा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत,सम्मान समारोह में हुए शामिल
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेगा बिहार: संजय सरावगी
  • जैन अतिथि भवन में मुनि श्री प्रशांत कुमार जी एवं मुनि श्री कुमुद कुमार जी का लिया आशीर्वाद

पटना:बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी ने आज अपने कटिहार प्रवास के दौरान प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां दुर्गा से समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं प्राणपुर विधायक निशा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निशा सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संजय सरावगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा देश के लिए समर्पण, राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याण की प्रेरणादायी यात्रा है। इसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।संजय सरावगी ने कहा कि अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शाम सात बजे बिहार के घर-घर और आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ें और इस विशेष अवसर को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण, सुशासन और प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति जनता की कृतज्ञता का प्रतीक है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, नागरिकों और विभिन्न संस्थानों द्वारा अपने घरों, कार्यालयों, मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व विधायक विभास चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद निखिल कुमार चौधरी, राजवंशी सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरव मालाकार, गोविंद अधिकारी समेत जिला के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कटिहार प्रवास के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष जैन अतिथि भवन भी पहुंचे। यहां उन्होंने पूज्य मुनि श्री प्रशांत कुमार जी एवं मुनि श्री कुमुद कुमार जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संजय सरावगी ने कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वचन सदैव सद्मार्ग, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

भाजपा विधायक के खिलाफ चोरी के आरोप में दर्ज हुई प्राथमिकी, जानिए क्या है पूरा मामला

cradmin

Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत का खोया हुआ अधिकार वापस दिलाएंगे गोपी किशन

Nationalist Bharat Bureau

गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन ने तब गति पकड़ी, जब युवा देश की आज़ादी के लिए आगे आया: जेपी नड्डा

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

बिहार में उर्दू भाषा के साथ भेदभाव क्यों :आदिल हसन

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

ई० धीरज सिंह राठौर बने जदयू के प्रदेश सचिव,समर्थकों में उल्लास,दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment