Nationalist Bharat
राजनीति

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

PATNA:बिहार में सियासी हलचल और तेज होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह के बयान के बाद अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिलीप जायसवाल ने सोमवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कहा कि अगर तेजस्वी यादव अपनी सुरक्षा चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी एनडीए में शामिल हो जाते हैं, तो वे दोनों ही तरीके से “सेफ” हो जाएंगे।

हालांकि, इस बयान के कुछ ही देर बाद दिलीप जायसवाल ने अपनी बात पर सफाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका बयान बिहार के समग्र विकास के संदर्भ में था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राज्य के विकास को प्राथमिकता देना था और इसके लिए सत्ता पक्ष तथा विपक्ष सभी को एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना चाहिए। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार का विकास ही सबकी राजनीति के लिए फायदेमंद होगा।

जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव के एनडीए में शामिल होने से उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप खत्म हो जाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर बिहार में संयुक्त सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि तब तेजस्वी को यह समझ में आएगा कि भ्रष्टाचार से कैसे निपटना चाहिए।

दिलीप जायसवाल ने अंत में कहा कि उनका बयान सिर्फ और सिर्फ बिहार के विकास के लिए था और इस उद्देश्य के लिए सभी को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होना चाहिए।

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

cradmin

छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं ईडी और सीबीआई हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेगी: बघेल

Nationalist Bharat Bureau

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

राहुल गांधी साधु हैं, उनकी जाति नहीं: निशिकांत दुबे

शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने विपक्ष से की सार्थक बहस की अपील

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment