Nationalist Bharat
शिक्षा

Bihar STET Result : STET 2024 का रिजल्ट जारी, 2 लाख 97 हजार 747 हुए सफल

Bihar STET Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को STET 2024 का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि STET 2024 में पेपर 1 में 1 लाख 94 हज़ार 697 अभ्यर्थी सफल हुए. वहीं STET पेपर 2 में 1 लाख 3 हज़ार 50 अभ्यर्थी सफल हुए. प्रशांत किशोर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जारी हो चुके हैं। पेपर एक (कक्षा नौ और दस) में 16 विषयों को मिलाकर कुल एक लाख 94 हजार 697 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसमें सफलता का प्रतिशत 73.77 रहा। वहीं पेपर 2 (कक्षा 11 और 12) में 29 विषयों को मिलाकर कुल एक लाख तीन हजार पचास अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसमें सफलता का प्रतिशत 64.44 रहा। दोनों पेपर के 49 विषयों को मिलाकर कुल 70.25 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। सभी अभ्यर्थी टीआरई 4 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी अपने नतीजे bsebstet2024.com/login. पर जाकर देख सकते हैं।

एसटीईटी परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या
एसटीईटी पेपर-1 में तीन लाख 59 हजार 489 उम्मीदवारों और पेपर-2 में दो लाख 37 हजार 442 उम्मीदवारों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को बिहार बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। अब सफल अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण में शामिल हो सकते हैं।

एसटीईटी परीक्षा का महत्व
बिहार एसटीईटी एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाती है। एसटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के बाद उम्मीदवारों को एसटीईटी पास सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो जीवनभर वैध रहेगा।

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार

शाहीन एकेडमी, पटना के छात्रों ने नीट 2025 में लहराया परचम

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

प्राइवेट स्कूल असोसिएशन की सूबे की शिक्षा व्यवस्था सुधारने हेतु चार मांगे

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर की एरम ज़मां को मिथिला यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री मिली,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

Nationalist Bharat Bureau

ये बेटे का घर है हमारा नहीं

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

Leave a Comment