Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

Dinesh Khatik News:  यूपी में मंत्री दिनेश खटीक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भेजी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे दलित समाज का अपमान हो रहा है। खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री (Mos) दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) राज्य में सरकार गठन के 100 दिनों से अधिक समय के बाद भी काम आवंटित नहीं किए जाने से कथित तौर पर नाराज थे। वह तबादले के मामलों पर सुनवाई नहीं होने से भी नाराज थे। उन्होंने अपनी चिठ्ठी में क्या लिखा आईये जानते हैं।

माननीय श्री अमित शाह जी.
गृह मंत्री
भारत सरकार नई दिल्ली।
सादर अवगत कराना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा जी एवं श्री अमित शाह जी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व में दलितों और पिछड़ों को साथ लेकर चलने के कारण आज भाजपा सरकार का गठन हुआ है। इसी क्रम में दलित समाज से जुड़े होने के कारण मुझे भी एक ईमानदार एवं स्वच्छ छवि वाले मा0 मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी. के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है जिससे पूरा दलित समाज भाजपा सरकार के प्रति पूरी तरह से उत्साहित एवं समर्पित है परन्तु जल शक्ति विभाग में दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण मेरे किसी भी आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है और न ही मुझे किसी बैठक की सूचना दी जाती है न ही विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं वर्तमान में संचालित है तथा उस पर क्या कार्यवाही हो रही है इत्यादि कोई सूचना अधिकारियों द्वारा नहीं दी जाती है जिसके कारण राज्य मंत्री को विभाग के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हो पाती है। सम्बंधित विभाग के अधिकारी राज्य मंत्री को केवल विभाग द्वारा गाड़ी उपलब्ध करा देना ही राज्य मंत्री का अधिकार समझते हैं और इतने से ही राज्य मंत्री के कर्त्तव्यों का निर्वहन हो जाना समझते हैं इस विभाग में स्थानांतरण सत्र में बहुत बड़ा में भ्रष्टाचार किया गया है।

श्री योगी आदित्यनाथ, मा०मुख्यमंत्री जी के जीरो टारलेंस नीति को ध्यान में रखते हुये मेरे संज्ञान में आने पर इस विभाग में स्थानांतरण सत्र 2022-23 में किये गये अधिकारियों के स्थानांतरण से सम्बंधित सूचना मेरे द्वारा अपने पत्र संख्या 309 / ज.श.वि. / 2022 दिनांक 097.2022 को मांगी गयी तो उसकी सूचना अभीतक नहीं दी गयी है। कई दिनों के बाद विभागाध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता करके सूचना हेतु कहा गया तब भी उन्होंने आजतक सूचना उपलब्ध नहीं करायी है। प्रमुख सचिव, सिंचाई, श्री अनिल गर्ग को उक्त स्थिति से अवगत कराना चाहा तो उन्होंने बिना मेरी पूरी बात सुने ही टेलीफोन काट दिये और वह भी मेरे बात को अनुसना कर दिये जो एक जनप्रतिनिधि का बहुत बड़ा अपमान है। मैं एक दलित जाति का मंत्री हूँ। इसीलिये इस विभाग में मेरे साथ बहुत ज्यादा भेदभाव किया जा रहा है। मुझे विभाग में अभीतक कोई अधिकार नहीं दिया गया है इसलिये मेरे पत्रों का जवाब नहीं दिया जाता है। मेरे द्वारा लिखे गये पत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। इस विभाग में नामामि गंगे योजना के अन्दर भी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार फैला हुआ है जो ग्राउण्ड पर जाने पर पता चलता है और जब मैं कोई शिकायत किसी भी अधिकारी के विरुद्ध करता हूँ तो उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। चाहें तो इसकी किसी एजेंसी से जांच भी करायी जा सकती है।

यहां यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि 2014 में हमारे देश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में जो भाजपा सरकार बनी हुई है उसके आदर्शों पर ईमानदारी और सच्चाई से देश के प्रधानमंत्री जी ने दलितों और पिछड़ों को सम्मान के साथ भाजपा में लाने का प्रयास किया है और उन्हीं के आदर्शों के कारण दलित समाज और पिछड़ा समाज आज पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा है लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार के अन्दर अधिकारीगण उतना ही दलितों का अपमान कर रहे है। मैं दलित समाज से हूँ और दलित समाज मुझसे पूरी तरह से जुड़ा हुआ है और यह पूरी तरह से मुझसे अपेक्षा रखता है कि उसके साथ अन्याय न होने पाये जब मैं उसके साथ हो रहे अन्नाय को लेकर अधिकारियों को अवगत कराता हूँ अधिकारी उस पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिससे मेरी ही नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान हो रहा है।

मुझे मेरे ही विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई तवज्हो न दिये जाने के कारण एवं दलितों को उचित मान-सम्मान न मिलने के कारण और मा० प्रधानमंत्री जी के योजना नमामि गंगे एवं हर घर जल योजना के नियमों की अनदेखी हो रही है। मेरे विभाग में स्थानांतरण के नाम पर गलत तरीके से धन वसूली की गयी है। संज्ञान में आने पर जब मैंने विभागाध्यक्ष से इसकी सूचना मांगी तो अभीतक उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। जब विभाग में दलित समाज के राज्य मंत्री का विभाग में कोई अस्तित्व नहीं है तो फिर ऐसी स्थिति में राज्य मंत्री के रूप में मेरा कार्य करना दलित समाज के लिये बेकार है। इन्हीं सब बातों से आहत होकर में अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ।
दिनेश खटीक
राज्यमंत्री,जल शक्ति विभाग
उत्तरप्रदेश

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

IAF को अग्निपथ योजना के तहत रिकॉर्ड 7.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

Nationalist Bharat Bureau

तीन राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

चैनपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की

Leave a Comment