Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत जानता है कि देश में अडानी-अंबानी का शासन है, नरेंद्र मोदी का नहीं:लाल किले से गरजे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा “मैं 2800 किमी चल चुका हूं, मैंने कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं देखी, लेकिन जब भी मैं कोई न्यूज चैनल देखता हूं, तो हमेशा नफरत और हिंसा होती है।”

नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में संपन्न हुई। अब कुछ दिनों का विश्राम होगा और फिर नए साल में 3 जनवरी से पुन: यात्रा शुरू होगी। आज जब भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक लाल किले पर पहुंची तो राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि अंबानी और अडाणी की सरकार है।

शनिवार को लाल किले के पास भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “पूरा देश जानता है कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, यह अंबानी-अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किलोमीटर चल चुका हूं, मैंने कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं देखी है। लेकिन जब भी मैं कोई न्यूज चैनल देखता हूं तो वह हमेशा नफरत और हिंसा दिखाता है।” बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा, “ये लोग देश में नफरत और डर फैला रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर भटकाना चाहते हैं. ताकि आप गलती से भी असली मुद्दों पर फोकस न करें.”

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया. लेकिन मैंने एक शब्द नहीं कहा, क्योंकि मैं देखना चाहता था कि उनकी कितनी पहुंच है। राहुल गांधी ने कहा कि आगे बीजेपी हिंदू धर्म की बात करती है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा कहां लिखा है कि गरीब को कुचला जाए, कमजोर को मारा जाए?

कांग्रेस नेता ने रोजगार के मुद्दे पर भी पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि “इस देश को अगर कोई रोजगार दे सकता है तो वह किसान और छोटे व्यापारी ही हो सकते हैं, क्योंकि देश में इनकी संख्या करोड़ों में है. ये लोग चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद हैं.” या भारत के तीन अरबपति जिन्हें 100 करोड़ रुपये, 2 लाख करोड़ रुपये, 3 लाख करोड़ रुपये आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन जब ये किसान और छोटे कारोबारी बैंक में जाते हैं तो उन्हें धक्का दे दिया जाता है.

Maharashtra Political Crisis:शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा,12 शिवसेना सांसद लेकर पहुंचे लोकसभा स्पीकर के सामने, चुनाव आयोग जाने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी ने जो वादा किया था वह करके दिखाया, पहले सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा लगता था:CM योगी

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Leave a Comment