Nationalist Bharat
Entertainment

इस बार हैंडपंप नहीं, बैलगाड़ी का पहिया उखाड़ेंगे सनी देओल, ‘गदर 2’ से फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म ‘गदर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है

जिसका सभी को इंतजार था। आख़िरकार वह समय आ ही गया। अपकमिंग फिल्म गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यकीन मानिए सनी देओल का ये दमदार लुक देखकर आपका दिन बन जाएगा। फिल्म गदर 2 की रिलीज में काफी समय है। इससे पहले अभिनेता का पहला लुक फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट है। 2001 में सनी देओल ने ढाई किलो वजनी हैंडपंप को अपने हाथ से उठा लिया था। अब अभिनेता ने बैलगाड़ी का पहिया उठा लिया है।
कैसा लगा सनी देओल का लुक?
जी स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। जिसमें 2023 में रिलीज होने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई गई है। 50 सेकेंड के इस वीडियो में अजय देवगन की मैदान, सलमान खान की भाईजान, सोनू सूद की फतेह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी और कई अन्य प्रोजेक्ट्स की क्लिप हैं। सबसे खास है गदर से तारा सिंह का लुक। आखिरकार सनी देओल को फुल एक्शन फॉर्म में उनकी एक झलक मिल ही गई।
सनी देओल का लुक वायरल
सनी देओल बैलगाड़ी का भारी पहिया उठाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर वही आक्रामकता है, जिसका दुनिया दीवाना है। वीडियो का ये एक ऐसा सीन है, जिसे यूजर्स बार-बार देख रहे हैं. सनी देओल को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सनी देओल सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच हॉट टॉपिक बन गए हैं।

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

रोहित सराफ ने इश्क विश्क रिबाउंड के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को जन्मदिन की बधाई दी।

cradmin

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

धुरंधर’ ने 21 दिनों में बनाया 1000 करोड़ का रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment