Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Presidential election Result LIVE: मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

Presidential election Result LIVE: भारत को आज अपना 15 वां राष्ट्रपति मिलना तय है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मुकाबला भाजपा नीत राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। हालांकि, भाजपा के उम्मीदवार मुर्मू के देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पदोन्नत होने के प्रबल दावेदार होने की संभावना है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित होने पर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इस बीच जीत का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हेड क्वार्टर पर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। जीत लगभग तय है बस अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होनी बाकी इसलिए जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता भारतीय जनता पार्टी के हेड क्वार्टर पहुंच गए हैं। जीत को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके अलावा भी विभिन्न राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए से जुड़ी पार्टियों के द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने की जोरदार तैयारियां है।

Related posts

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

Leave a Comment