Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तमिलनाडु में बिहारियों की हत्या पर राजनीति तेज

पटना:तमिलनाडु में हो रहे हिंदी भाषी बिहारियों की हत्या पर बिहार में राजनीति तेज है।विपक्षी दल भाजपा के साथ अब सत्तारूढ़ दल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।इस मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि आज जो पूरे देश की तरक्की हो रही, उसमें बिहारियों का हाथ है। बिहारी सभी राज्य में जाकर काम करते हैं। उस राज्य को तरक्की की ओर ले जाते हैं। अगर इस तरीके की घटना बिहारियों के साथ हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वहां के सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जो भी ऐसी घटना कर रहे हैं उसे सजा मिलनी चाहिए।

तमिलनाडु में हो रहे हिंदी भाषी बिहारियों की हत्या मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि आज जो पूरे देश की तरक्की हो रही, उसमें बिहारियों का हाथ है। बिहारी सभी राज्य में जाकर काम करते हैं। उस राज्य को तरक्की की ओर ले जाते हैं। अगर इस तरीके की घटना बिहारियों के साथ हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वहां के सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जो भी ऐसी घटना कर रहे हैं उसे सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement

डीजीपी के बयान को बताया गलत

इस मामले पर कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो रही है। वहां की सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है। ये गलत है। साथ ही उन्होंने बताया कि वहां के डीजीपी के द्वारा जो बयान दिया गया है, ऐसी घटना को गलत बताया है। ये बिल्कुल गलत है। सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पूरी तरीके से जांच कराकर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु अपने पदाधिकारी को भेजने का फैसला लिया है। ये सही है। अपने पदाधिकारी को भेज कर पूरी घटना क्रम के बारे में जानकर आगे की कारवाई करे।

Advertisement

बिहार में लगाया जाएगा उद्योग

शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पलायन को रोका जाएगा। सरकार के द्वारा उद्योग लगाया जा रहा है। इससे बिहार के मजदूरों को बिहार में ही काम मिलेगा। पलायन रुकेगा।

Advertisement

Related posts

अडानी,अम्बानी और अहमदाबाद के रिश्तों का खुलासा करें अमित शाह:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

Leave a Comment