Nationalist Bharat
विविध

ज़ी न्यूज़ और शुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़ किसने रची साज़िश

रजत अमरनाथ-

कुछ समझ नहीं आ रहा है… पहले जी के मालिक सुभाष चंद्रा राज्यसभा चुनाव हार जाते हैं उसके बाद धीरे धीरे सुधीर चौधरी के पर कतरने चालू हो जाते हैं और उनसे जिम्मेदारियां लेनी चालू हो जाती हैं उसके बाद सुधीर चौधरी से उनका चर्चित शो डीएनए ले लिया जाता है और एक नया एंकर रोहित रंजन उस शो की एंकरिंग करने लगता है।फिर अचानक सुधीर चौधरी भरे मन से इस्तीफा दे देते हैं और इस्तीफे में लिखते हैं कि मैंने इस संस्था को अपना 100% दिया है और आज इस मुकाम तक ले कर आया हूं और अब मैं कोई नया वेंचर चालू करूंगा जो अपने लिए होगा।इस्तीफे के जवाब में सुभाष चंद्रा लिखते हैं कि मैंने सुधीर को मनाने की 2 दिन तक कोशिश की लेकिन वह अपना ही कोई वेंचर लाना चाहता है तो उसके भविष्य के लिए मंगल कामनाएं जैसी ही इस्तीफा मंजूर किया जाता है वैसे ही उसी रात जी पर राहुल गांधी को लेकर एक गलत खबर चलती है।

इसके बाद उस खबर के वाचक एंकर रोहित रंजन पर एफ आई आर दर्ज की जाती है और छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उसके घर सुबह-सुबह पहुंच जाती है लेकिन किसी ना किसी तरह रोहित रंजन छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ नहीं लगते और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है।इसमें ऐसा लगता है कि पूरा प्रकरण सुधीर चौधरी के इस्तीफे से जुड़ा है जहां एक तरफ सुधीर चौधरी कहते हैं कि मैंने डीएनए को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया वहीं उनके इस्तीफा देते ही उसी डीएनए की एक खबर के बाद क्रेडिबिलिटी जमीन पर आ जाती है।ग़लत खबर के बाद सिर्फ डीएनए ही नहीं ज़ी न्यूज़ और सुभाष चंद्रा पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाता है।

ऐसा लगता है यह सब अचानक नहीं हुआ। यह कोई इंटरनल सबोटाज है क्योंकि कोई भी सीरियल या बाइट ऑन एयर होने से पहले असाइनमेंट पर आती है। वह खबर की पुष्टि करता है। फिर खबर को डेस्क तक भेजता है जहां पर डेस्क देख परख कर उस खबर को लिखता है और खबर को आगे बढ़ाता है। कम से कम राहुल गांधी और मोदी की खबर को लेकर तो सारे न्यूज़ चैनल एक बार नहीं कई बार पुष्टि करते हैं ताकि कोई गलती ना हो जाए।लेकिन इस खबर को लेकर ऐसा लगता है किसी ने जानबूझकर किसी के कहने पर इस खबर को ऑन एयर किया जिसका खामियाजा डीएनए शो, ज़ी न्यूज़ और सुभाष चंद्रा को भुगतना पड़े।अब यह सुभाष चंद्रा को खोजना होगा कि उस ऑन एयर खबर की सच्चाई क्या थी और कैसे बिना चेक किए इतनी बड़ी फेक न्यूज़ बना दी गई और यह सब किसने किया? इसमें कोई एक दोषी नहीं मिलेगा इसमें कई दोषी हैं…

बिहार में हुनर को सम्मान एवं हस्तशिल्प को बड़ा बाज़ार मिलता है

Nationalist Bharat Bureau

अगर Google पर ये सर्च किया, तो जाना पड़ सकता है जेल

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

सेब-संतरे पर क्‍यों लगे होते हैं स्‍टीकर

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला दस दिवसीय आयोजन सरस मेला 12 सितंबर से

Nationalist Bharat Bureau

बेटी की तरह किया काम करने वाली का कन्यादान

सलीम दुर्रानी नहीं रहे

हजरत आमना बुआ के उर्स में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की चादरपोशी

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

वंदना लूथरा की सफलता की कहानी – वीएलसीसी की फाउंडर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment