Nationalist Bharat
Entertainment

सुकेश विवाद के बीच मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची जैकलीन, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस के लिए साल 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह न केवल काम के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी कठिनाइयों से घिरी हुई है। जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जबकि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना नाम आने के बाद से सुर्खियों में हैं। साल 2022 उनके लिए काफी तनाव भरा रहा है। इसी बीच अब वह साल 2023 शुरू होते ही मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच गई हैं। जहां उन्होंने मां के दरबार में माथा टेका है।

सोशल मीडिया पर जैकलीन की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्हें मां वैष्णो देवी के दरबार में देखा जा सकता है। जैकलीन की तस्वीर में वह माथ पर तिलक लगा रखा है। भक्ति के रंग में रंगी जैकलीन की तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं। वैष्णो देवी यात्रा से सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए साल अच्छा रहने की दुआ कर रहे हैं।

कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्र शेखर की वजह से जैकलीन की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें लगातार कोर्ट के धक्के खाने पड़ रहे हैं। साल 2022 की शुरुआत से ही जैकलीन इस बात को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाठग के साथ उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में जैकलीन का नाम सामने आया था। जिससे लोग दंग रह गए थे। दूसरी ओर, महाठग ने भी अभिनेत्री के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी।

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, ट्विटर पर लोगों ने किया ट्रोल

cradmin

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

कार्तिक फिर दिए ट्रेंडिंग डायलॉग , लोग शहजादा के वन लाइनर्स पर फिदा हुए।

cradmin

जाह्नवी असहज होकर गाड़ी में बैठीं, फैन फोटो लेने के लिए काफी करीब पहुंचा

cradmin

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau