Nationalist Bharat
शिक्षा

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सेंट माइकल स्कूल के फादर क्रिस्टो मंत्री डॉ अशोक चौधरी के हाथों बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित

पटना:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वधान में बिहार से आए 300 से अधिक निजी विद्यालयों के संचालकों का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी, श्री गौतम प्रसाद मुरारी, विधायक डॉ शकील अहमद खान,भारत सरकार के संयुक्त सचिव पुलिस श्री अनंत किशोर शरण, आईजी विकास वैभव, सेंट माइकल हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर christu, फादर पीटर, मिस्टर नागावीर, फाउंडर एंड सीईओ सी सी सी डिजिटल, मिस्टर रियाज आलम सीसीसी डिजिटल, मिस्टर श्रीनि पी, मिस्टर किरण केशव रायकर CPO मेंटोस स्टार एजूटेक, मिस्टर मनोज, डॉक्टर एसपी वर्मा,डॉ श्याम नारायण कुमार, मावेन कॉवेल एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Shamael अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया!इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से सत्र 2022-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल का पुरस्कार सेंट माइकल हाई स्कूल पटना के प्रिंसिपल फादर christu को मुख्य अतिथियों के द्वारा मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ अशोक चौधरी ने निजी विद्यालयों के द्वारा छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा देने हेतु निजी विद्यालयों के संचालकों एवं शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि आज बिहार और देश में निजी विद्यालयों को अनदेखा नहीं किया जा सकता आज विश्व में भारत का नाम रोशन इसलिए है क्योंकि निजी विद्यालयों मैं पढ़ रहे बच्चे विदेश में जाकर अपनी क्षमता के बल पर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं मौके पर बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री श्री गौतम प्रसाद मुरारी ने भी कहा कि ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य निजी विद्यालय में सुरक्षित है इस मौके पर विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान ने भी निजी विद्यालयों के कार्य की सराहना की और मुख्यमंत्री से निजी विद्यालयों के लिए सहयोग की अपेक्षा की है! भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी पुलिस श्री आनंद किशोर शरण जो दिल्ली से खासकर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए उन्होंने नई शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की एवं उन्होंने इसके द्वारा बच्चों के हित में कई उपलब्धियां भी बधाई मौके पर उपस्थित बिहार के आईजी विकास वैभव ने कहा कि निजी विद्यालयों से पढ़े हुए बच्चे अक्सर अच्छा करते हैं और बड़ी आसानी के साथ किसी भी कंपटीशन में भाग लेकर माता-पिता शिक्षकगणों एवं देश का नाम रोशन करते हैं यही कारण है कि आज निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए भीड़ लगी रहती है।इस कार्यक्रम में हैदराबाद के सीसीसी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री नागावीर, रियाज आलम बिहार एवं झारखंड हेड सीसीसी डिजिटल ,श्रीनि गोवा के किरण केशव रायकर मोरवीन काबिल डॉक्टर एसपी वर्मा डॉ श्याम नारायण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

 

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष shamael अहमद ने बिहार सरकार से मांग की है की जिन निजी विद्यालयों के पहले से एफीलिएशन मिली हुई थी उसकी अवधि अगले 3 वर्षों तक बढ़ा दी जाए एवं सभी विद्यालयों को अविलंब QR-code दे दिया जाए और जो बच्चे आठवीं पास करके निकलते हैं उन्हें सरकारी स्कूलों में नामांकन लेने की अनुमति दी जाए साथ ही shamael अहमद ने कहा कि बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को दिशानिर्देश दी जाए के निजी विद्यालयों की प्रताड़ना करना बंद करें अन्यथा जो शिक्षा बिहार के बच्चों को मिल रही है वह भी खत्म हो जाएगी क्योंकि रोजाना कोई ना कोई शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा गाइडलाइन आता रहता है निजी विद्यालय संचालक अपना विद्यालय चलाएंगे बच्चों को पढ़ाएंगे या सरकार की गैर जरूरी आदेशों का पालन करते रहेंगे अगर इन सभी चीजों पर सरकार ध्यान नहीं देगी तो बातें होकर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े 25000 से ज्यादा निजी विद्यालय प्रदेश से समाप्त हो जाएंगे और एक बार फिर जो बिहार शिक्षा के क्षेत्र में पटरी पर आ चुका है इन शिक्षा पदाधिकारियों की वजह से बिहार की शिक्षा समाप्त हो जाएगी!

 

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉक्टर एसपी वर्मा श्याम नारायण कुमार डॉक्टर बी प्रियम रोहित वर्मा सीमा सिंह रामस्वरूप विद्यार्थी अब्दुल्लाह अरशद लक्ष्मण झां शिवजी प्रसाद, खुर्शीद खान कन्हैया प्रसाद भी मौजूद रहे!

NEET परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव की योजना, छात्रों को मिल सकती है नई सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

जनवरी 2025 से 4% तक महँगी हो जाएगी मारुति सुजुकी

बिहार की सीमा के अंतिम स्कूल में पहुंचे ACS एस. सिद्धार्थ, बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन

ज़ेबुन्निसा की कविता

BPSC Teacher Recruitment 2023: बीपीएससी ने जारी किया बिहार 1.78 लाख शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (Bihar Teacher Recruitment Exam syllabus), नोटिफिकेशन जल्द

Bihar Teacher News :1.14 लाख नियोजित शिक्षक आज बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Nationalist Bharat Bureau

वह ऐसे बनारसी थे जो गंगा में वज़ू करके नमाज पढ़ते थे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे देखें लाइव

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

Leave a Comment