Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला

नयी दिल्ली :  रेलवे बोर्ड की नयी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। सुश्री सिन्हा पहली महिला है जिनकी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गयी हैं। उन्होंने श्री अनिल कुमार लाहौटी का स्थान ग्रहण किया है। वर्तमान में सदस्य (संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट) सुश्री सिन्हा कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा। सुश्री सिन्हा ने 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व रेलवे में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वह पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में मंडल रेल प्रबंधक और दक्षिणी पूर्व रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक भी रही है।

 

Advertisement

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और फोटोग्राफी में गहरी रुचि रखने वाली सुश्री सिन्हा बंगलादेश में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार रही है और उनके इस कार्यकाल में कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था।

Advertisement

Related posts

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफ़ा,अडानी का हुआ NDTV

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जारी उपवास माँगे पूरी होने के पश्चात समाप्त

Leave a Comment