Nationalist Bharat
राजनीति

आशुतोष सिंह को एनसीपी अजीत पवार गुट में बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए गए

पटना:आशुतोष सिंह पिता स्व० ईश्वर दयाल सिंह मुहल्ला गजराढ़, गौरक्षणी वार्ड नं0- 13, नगर निगम सासाराम, जिला-रोहतास को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार बनाया गया है।इस आशय का पत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्ति बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राहत कादरी की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात निर्गत किया गया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र अजित पवार,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पटेल एवं राष्ट्रीय महासचिव के० के० शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने आशुतोष सिंह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार बनाया है।

 

Advertisement

अपने मनोनय पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए मैं पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करता हुआ। मैं इस पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत करूं और आम जनता व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ूं।

 

Advertisement

बताते चलें कि इस से पहले आशुतोष सिंह पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष थे तथा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय पार्टी के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से सासाराम विधान सभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

 

Advertisement

Related posts

Caste Census :जाति गणना को लेकर पीएमओ देश का सबसे बड़ा गुनहगार:राजद

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना

गोवा में गड्ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे, नितिन गडकरी जनता के लिए लॉन्च करेंगे ऐप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment