Nationalist Bharat
विविध

क्या आपके पास पैन कार्ड नहीं है ? ऐसे करे घर बैठे एप्लाई

पासवर्ड के रूप में आपकी जन्म तिथि, महीना और वर्ष दर्ज करना है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 17/08/1996 है तो आपको 17081996 नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका आवेदन पूरा हो चुका है, आवेदन तारीख से केवल 7 से 9 दिनों में पैन कार्ड आपके घर आ जाएगा

 

क्या आपके पास पैन कार्ड नहीं है ? ऐसे करे घर बैठे करें एप्लाई : नया पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया करें जिसके लिए आपका सिर्फ 15 मिनट का टाइम खर्च होता है, नहीं पैन कार्ड के लिए एप्लाई करने के बाद सिर्फ 8 दिनों में घर पर पैन कार्ड पहुंच जाएगा। अप्लाई करने से पहले आपको थोड़ा सा यह काम कर लेना है, जिसमें आधार कार्ड, आप की वर्तमान फोटोकॉपी और आपके हस्ताक्षर को स्कैन करके तैयार रखे। आपके पास चुनाव कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड है, तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन प्रोसेस करके घर पर नया पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, तो पैन कार्ड पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है। एक बात का ध्यान रखें कि अगर आपके पास पैन कार्ड है और वह खो गया है या आपके पास पैन कार्ड है और दूसरा पैन कार्ड लेने की कोशिश करें तो आपको 10,500 रुपये का जुर्माना लग सकता है। तो आप इसे केवल तभी प्रोसेस कर सकते हैं जब आपको अपने जीवन में कभी भी पैन कार्ड नहीं मिला हो।

अब ऑनलाइन पैन कार्ड प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को समझते हैं। आपके पास फोन या कोई कंप्यूटर है तो उसके गुगल क्रोम या अन्य ब्राउज़र ओपन करे। एन.एस.डी.एल. पैन कार्ड वर्ड टाइप करके खोजें अन्यथा यहां पर दी गई लिंक पर टैप करें ( https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html ) । लिंक खोलें और पैन आवेदन में जाकर नया पैन एप्लाई चुने, विकल्प में भारतीय नागरिक चुनें। श्रेणी में आप व्यक्तिगत यानी कि सेल्फ चुने। नीचे अपने सभी विवरण और इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके नाम और दूसरी कोई माहिती में भूल ना हो ये बात याद रखें। पहले अपना उपनाम /सरनेम और फिर अपना नाम दर्ज करें। सभी विवरण भरें और दी गई कैप्चा को दर्ज करके फोर्म को सबमिट करे। फॉर्म को सबमीट करने के बाद आपको एक टोकन नंबर उत्पन्न हो जाएगा और पृष्ठ के नीचे पैन आवेदन के साथ जारी रखें। फिर एक नया पेज खुलेगा उसमें बीच का विकल्प चुनें जिसमें आपकी स्कैन की गई इमेज को सबमिट करें हालांकि ई-साइन पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए दिया गया ओप्शन टिक करें। आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज करें इसके नीचे दिए गए बॉक्स में अपना नाम फिरसे टाइप करें और आगे बढ़ें। भाग ए पेज खुलेगा उसमें आपकी सैलरी इनकम लिखे और निचले हिस्से में ध्यान से आपके डॉक्यूमेंट में दिया गया पता दर्ज करें। देश कोड में भारत (91) का चयन करें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें। फिर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने क्षेत्रका कोड टाइप करें। राज्य, शहर और वार्ड नंबर भूल रहित टाइप करें। इसमें एओ कोड, रेंज कोड भी होगा जो राज्य, शहर टाइप करके स्वचालित रूप से भर दिया जाएगा, जिसकी आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होती। नीचे स्क्रॉल करें और आगे बढ़ें।

नया पेज खुलने के बाद इस पेज में आपको शुरुआत में तीन चीजें पूछी जाएंगी जिनमें आपकी पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण और जन्मतिथि का प्रमाण दर्ज करने के लिए तीनों बॉक्स में आधार कार्ड का ही चयन करें, फिर फोटो और आपकी प्राइवेट सिग्नेचर अपलोड करें। दोनों इमेज का साइज 50 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए अगर इमेज का साइज बड़ा है तो वह अपलोड होने में निष्फल होगा। अब आधार कार्ड को दोनों तरफ अपलोड करने का साइज 300 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए इसमें भी आपको ऊपर दी गई माहिती का ध्यान रखना है। यहां आपको 150 रुपये तक का भुगतान करना होगा। आप इस पेमेंट UPI या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। फि का पेमेंट करने के बाद आगे बढ़ें और एक नया पेज खुलेगा। इस पेज को खुलते ही आपके दिए गए फोन नंबर के उपर ओ.टी.पी. आयेगा जिसका प्रमाणीकरण आएगा करे फिर आपका पूरा आधार नंबर दर्ज करें। फिर से दूसरा ओटीपी आयेगा और उसका प्रमाणीकरण करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपकी पासवर्ड संरक्षित फाइल खुल जाएगी। पासवर्ड के रूप में आपकी जन्म तिथि, महीना और वर्ष दर्ज करना है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 17/08/1996 है तो आपको 17081996 नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका आवेदन पूरा हो चुका है, आवेदन तारीख से केवल 7 से 9 दिनों में पैन कार्ड आपके घर आ जाएगा

आम से लेकर खास के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

Traffic Rules In India चप्पल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाई तो जानिए कितने रुपये का होगा चालान

फर्जी IPS मिथलेश मांझी सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ रील्स बना रहा है

पार्टनर को सरप्राइज देते समय न करें ये गलती, नहीं तो प्लान बिगड़ सकता है

Nationalist Bharat Bureau

Pushpa 2 के लिए मेकर्स ने स्टार्स पर पानी की तरह बहाया पैसा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बन्धु प्रेस और बिहार में हिन्दी

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

वो 10 फैसले जिसने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के कार्यकाल को महत्वपूर्ण और न्यायिक प्रणाली में सुधारों के लिए स्मरणीय बना दिया।

सरस मेला में सामाजिक कुरीतिओं के उन्मूलन और सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों का जन जागरूकता अभियान भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment