Nationalist Bharat
खेल समाचार

घर में लगातार 12वी सीरीज जीतने के उद्देश्य से उतरेगी टीम इंडिया

कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में भारत की यंग ब्रिगेड आज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ना केवल सीरीज अपने नाम करना चाहेगी बल्कि घर में लगातार 12वी सीरीज भी जितना चाहेगी। अगर टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना है तो टीम के तेज गेंदबाज़ों के साथ साथ शीर्ष क्रम को भी अपना दम ख़म दिखाना होगा। पिछले मैच की हार से उबरते हुए भारतीय टीम को खेल के हर विभाग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरुरत होगी। सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मालिक और शिवम् मावी द्वारा खराब लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करी गयी जिसका फायदा उठाते हुए लंका के बल्लेबाज़ों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे। इसके अलावा नो बाल भी भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी समस्या है। पिछले मैच में हर्षदीप सिंह द्वारा दो ओवर में पांच नो बाल डाली गयी। वह टी-20 में नोबाल पर हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय बने। अब गेंदबाजों को नो बॉल से बचना होगा।

बात अगर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की करे तो ओपनरों को टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। लगातार दूसरे मैच में शीर्ष क्रम असफल रहा। ओपनर शुबमान गिल दूसरी बार फिर एक अच्छी पारी खलेने में नाकाम रहे। राहुल त्रिपाठी भी मिले हुए मौके को भुना नहीं सके और अपने पहले मैच में ही सस्ते में निपट गए। पिछले मैच में भारत की आधी टीम 60 रन के भीतर पवेलियन लौट गई। हालांकि सूर्य कुमार यादव ने अर्धशतक जमाया लेकिन वो अपने स्वाभाविक लय में नहीं दिखाई दिए। ईशान किशन भी आज एक अच्छी पारी खेल कर टीम में अपनी भूमिका साबित करना चाहेंगे।

एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका ने सीरीज का दूसरा मैच जीतकर अच्छी वापसी करी है लेकिन मध्यक्रम से उन्हें भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत ने दूसरे दिन बांग्लादेश के 8 विकेट गिराए

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

नतीजे के बजाय अपने विचारों पर ध्यान दे रही थी: अवनि लेखरा

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

अलहेरा पब्लिक स्कूल शाहगंज पटना का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau