Nationalist Bharat
Entertainment

जलती हुई गाड़ी…सनी को देख उड़ जाएगा होश, गदर-2 की शूटिंग का वीडियो लीक

फिल्म ‘गदर’ के तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म की लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया था, इतना ही नहीं फिल्म के डायलॉग्स और हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल के सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इस फिल्म का सीक्वल ‘गदर 2’ अगस्त में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो फिल्म की शूटिंग लोकेशन का है, जिसमें तारा सिंह जलती गाड़ियों के बीच से निकलते हुए एक्शन में नजर आ रहे हैं।

तो क्या तारा सिंह अपने बेटे को लाहौर ले जाने वाले हैं?
वायरल हो रहे शूटिंग लोकेशन वीडियो में आप पुल पर जलती गाड़ियां और नीचे जाती एक ट्रेन को देख सकते हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में तारा सिंह जलती गाड़ियों के बीच से निकलते हैं और अपने बेटे को लाहौर से वापस लाने के लिए एक्शन कर रहे हैं।

वीडियो सामने आया
तारा सिंह (सनी देओल) के इस एक्शन सीक्वेंस को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि तारा और सकीना की लव स्टोरी इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। ‘गदर 2’ के इस वीडियो को एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘क्या एक्शन… सनी पाजी आपको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘तारा सिंह इस बार भी दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे। बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ इसी साल अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस बार भी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं।

आपको बता दें कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी देश के बंटवारे पर आधारित थी। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। गदर 2 की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, लखनऊ और इंदौर की जा रही है।

रॉकेटरी: आर माधवन के विजुअल ट्रीट को अकादमी पुरस्कारों की पहली सूची के लिए चुना गया!

cradmin

बोनी कपूर की ‘थुनिवु’ को फ्रांसीसी सम्मान’ फ्रांस में प्रतिक्रिया गजब मिला है!

cradmin

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर!

Nationalist Bharat Bureau

प्रशंसक रोहित सराफ के हैरी स्टाइल्स कार्डिगन लुक को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे!

cradmin

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

कार्तिक फिर दिए ट्रेंडिंग डायलॉग , लोग शहजादा के वन लाइनर्स पर फिदा हुए।

cradmin

गुरमीत-देबिना ने रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

सुकेश विवाद के बीच मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची जैकलीन, सामने आईं तस्वीरें

cradmin