Nationalist Bharat
राजनीति

नोखा के बरांव पहुंचे आरसीपी सिंह,हुआ जोरदार स्वागत

ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और सोच तथा लगातार मेहनत की वजह से पूरे राज्य की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव हुए हैं।

पटना/रोहतास: जनता दल यू नेता और केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह फिलहाल बिहार के दौर पर हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच आरसीपी सिंह शनिवार को कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास के नोखा के बरांव गांव पहुंचे पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन जदयू नेता ओमप्रकाश सिंह सेतु की ओर से किया गया था। केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का बरांव गांव पहुंचने पर जदयू नेता ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। अपने नोखा दौरे के दौरान आरसीपी सिंह ने स्व. कामेश्वर सिंह उर्फ बच्चन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के क्रम में सेतु की ओर से श्री सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। आरसीपी सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि किसी भी पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ता से होती है। कार्यकर्ता की मेहनत से ही कोई भी संगठन अपनी पहचान बना पाता है।

Advertisement
कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और सोच तथा लगातार मेहनत की वजह से पूरे राज्य की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव हुए हैं। राज्य व यहां के निवासियों को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार नए नए काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री के तौर पर आरसीपी सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने से बिहार को काफी लाभ होगा। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह सेतु के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी महासचिव अंजनी सिंह दीपक कुमार सिंह देवानंद उमेश्वर प्रसाद सिंह नेहरू जी मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफल नीति का नतीजा, जल्द हो शांति बहाली: इरशाद अली आजाद

उद्धव ठाकरे:एक पराजित नायक

सी एम धामी सहित दस नेता आज लेंगे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा

cradmin

Leave a Comment