Nationalist Bharat
राजनीति

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

पटना:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार आशुतोष सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन में आए हैं। उन्होने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बहुत-बहुत स्वागत और खुशी जाहिर करती है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों को,भारत में विकास के कामों को देखते हुए एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे,उसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों को देखते हुए एनडीए मे शामिल हुए हैं,इस पर बिहार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बहुत-बहुत बधाई शुभकामना देती है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस राजद महागठबंधन के जंगल राज से अलग हुये है,जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन राजद कांग्रेस गठबंधन में गए थे बिहार में चारों तरफ अपराधियों का जंगल राज आ चुका था।विकास भी अवरोध हो चुका था,अब जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अच्छा फैसला लिया है।

Advertisement

Related posts

राजस्थान में बीमा के नाम पर किसानों के साथ मजाक, 50 पैसे, 2 रुपए से लेकर 100 रुपए तक मिला क्लेम

cradmin

अमित शाह की बजाय भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ , नड्डा को क्यों सौपी ज़िम्मेदारी ?

कचरा टैक्स और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ धरना 16 सितंबर को

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment