Nationalist Bharat
Entertainment

अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, ट्विटर पर लोगों ने किया ट्रोल

पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14’ खत्म हो गया है। यानी यह ऑफ एयर हो गया है। इसके बजाय टीवी पर ‘मास्टर शेफ’ शुरू हो गया है। लेकिन अब मामला अलग है। केबीसी 14 खत्म होने के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन चर्चा में हैं। वजह है उनका ट्वीट। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर माफी भी मांग रहे हैं। ऐसा क्या हुआ कि उनको सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी आइए जानते हैं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ‘ऊंचाई’ पर ट्वीट किया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उस ट्वीट का नंबर गलत था। उन्होंने इसे ‘भयानक गलती’ करार दिया। उसके बाद ट्वीट कर लिखा – टी 4515 – एक भयानक गलती। मेरे सभी T नंबर पिछले सही नंबर से गलत हैं। सही टी 4514 है। उसके बाद सब गलत है। टी 5424, 5425, 5426, 4527, 5428, 5429, 5430 सभी गलत हैं। क्या होना चाहिए – T4515, 4516, 4517, 4518, 4519 4520, 4521।

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में हाथ जोड़कर इमोजी के साथ माफी मांगी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनके ट्वीट की नंबरिंग में गलती हुई है। ऐसा उनके साथ पहले भी कई बार हो चुका है और वह इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी करते हैं। इस बार भी जब उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी तो फैंस नाराज हो गए। वहीं कुछ ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा कि अमिताभ बच्चन नंबरों के दीवाने हैं। एक ने कहा- मैं लंबे समय से ट्विटर चला रहा हूं लेकिन आज तक मुझे इस नंबर का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया। एक ने कहा- रॉन्ग नंबर से इतना परेशान क्यों हैं बिग बी? एक ने कहा- शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम में शादी की तो भी उन्होंने अपनी बड़ी गलती नहीं मानी। एक यूजर ने तो अमिताभ बच्चन को नया अकाउंट बनाने की सलाह तक दे दी। एक ने कहा कि यह नहीं चलेगा। यह ‘टी’ नंबर अब हाथ से निकल गया है।

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

करण कुंद्रा की कितनी मोहब्बत है के 14 साल पूरे हुए ! अभिनेता ने लिखा एक इमोशनल नोट।

cradmin

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

जैकलीन फर्नांडीज माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचीं, मां को नमन किया और आशीर्वाद लिया

सोनू सूद को स्टंट करना पड़ा भारी, रेलवे ने लगाई फटकार तो मांगी माफी

cradmin

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau