Nationalist Bharat
नौकरी का अवसर

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के 4 छात्रों का फेडरल बैंक में 13.5 लाख के सलाना पैकेज पर चयन

पटना:राजधानी के प्रमुख प्रबंधन संस्थान ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के 4 छात्रों का चयन फेडरल बैंक में 13.5 लाख के सलाना पैकेज पर हुआ है। चयनित छात्रों के साथ संस्थान के निदेशक डॉ. एस सिद्धार्थ (भा. प्र. से.) ने मुलाकात की और उन्हें बधाई देते हुए आगे आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अनुशासित तरीके एवं लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया परिश्रम हमेशा अच्छा परिणाम देता है। संस्थान के कुलसचिव उपेन्द्र कुमार (बि. प्र. से.) ने भी छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है कि हमारे छात्रों ने अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट प्राप्त किया है। चयनित छात्र क्षितिज सिन्हा, अमृता भारद्वाज, कात्यायनी एवं मुकुल कुमार ने प्लेसमेंट का श्रेय संस्थान के प्राध्यापको एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रणाली को दिया।
संस्थान के प्लेसमेंट सत्र 2021-23 में अबतक बैंकिंग, इंश्योरेंस, एन.बी.एफ.सी एवं वित्तीय क्षेत्र की अन्य कंपनियां, एफ.एम.सी.जी. सी. आर. एम. एवं रिटेल क्षेत्र की 30 से भी ज्यादा नामी गिरामी कॉरपोरेट कंपनियां आई हैं एवं अभी भी प्लेसमेंट का सत्र चल रहा है। अबतक प्रमुख रूप से फेडरल बैंक में 4 लीडस्कवायर्ड में 2 अमुल एवं के.पी.एम.जी. में क्रमशः 1-1, वोडाफोन आइडिया में 2 बिहार सरकार की जीविका में 7. एच.डी.एफ.सी. ए.एम.सी. – में 3, पैंटालूंस में 6, बंधन बैंक में 23, कोटक बैंक में 15, एच.डी. बी. बैंक में 7, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9, अन्नपूर्णा फाइनेंस में 5, वरुण बेवरेजेस में 4, एस.बी.आइ. जेनरल इंश्योरेंस में 2, आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल में 12. ह्यूको में एच.आर. के 6 आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड में 1 छात्र को मिलाकर 100 से भी अधिक छात्रों का चयन हो चुका है।
संस्थान की प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को प्लेसमेंट व कॉर्पोरेट जगत के योग्य बनाने के लिए संस्थान द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहता है। मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी समेत सभी प्राध्यापकों ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

संचार साथी ऐप थोपना निजता पर खुला हमला—केजरीवाल बोले

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले — पारदर्शी भर्ती से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में नई नियुक्तियों की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment