Nationalist Bharat
नौकरी का अवसर

SSC Selection Post Phase 9: केंद्र सरकार का युवाओं को होली गिफ्ट, 5369 पदों के लिए अधिसूचना जारी

SSC Selection Post Phase 9 Recruitment 2023: केंद्र सरकार के विभागों में 5 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों वाली एसएससी की सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया आज 6 मार्च से शुरू हो गई है।

NEW DELHI: SSC Selection Post Phase 9 Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने अपना पिटारा खोल दिया है। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है।केंद्र सरकार ने युवाओं को होली का गिफ्ट दिया है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभिन्न मंत्रालयों, विभाग, निदेशालयों, आदि में कुल 5 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती अधिसूचना कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जारी की गई है। आयोग द्वारा आज यानी सोमवार, 6 मार्च 2023 को जारी एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए कुल 5369 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।

SSC Selection Post Phase 9:  कहां करें आवेदन?
एसएससी द्वारा सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा 2023 के माध्यम से भरी जाने वाली 5 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

SSC Selection Post Phase 9: इन विभागों में निकली रिक्तियां
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा 2023 अधिसूचना के मुताबिक 10वीं, 12वीं, और स्नातक योग्यता वाले पदों की जिन विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-
लेबर ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
केंद्रीय शोध संस्थान, स्वास्थ्य मंत्रालय
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ऑफिस
इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स, नेवी
राष्ट्रीय संग्रहालय
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो
संघ लोक सेवा आयोग
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
रक्षा विभाग

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

मनजिंदर सिंह सिरसा ने नई आबकारी नीति के खिलाफ की शिकायत दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

South Western Railway ने Sports Quota पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment