Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उपेंद्र कुशवाहा को जेड श्रेणी सिक्योरिटी, नीतीश को कमजोर करने की तैयारी!

पटना: कभी केंद्र में मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उसी वक्त से अंदाजा लगाया जा रहा था कि राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भारतीय जनता पार्टी से निकटता बढ़ रही है और इसका फायदा उन्हें कई रूप में मिलने की संभावना है। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में रहे उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा देकर और विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय जनता दल के नाम से पार्टी बनाई है। पार्टी बनाने के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा पर भारतीय जनता पार्टी की गोद में खेलने का आरोप लगता रहा है। ताजातरीन फैसले से एक बार फिर विपक्ष की पार्टियों को एक मौका मिल गया है और एक मुद्दा मिल गया है जिसके सहारे वह राष्ट्रीय लोग जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमलावर हो सकती है।दरअसल राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है।सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर उनकी यह सुरक्षा बढ़ाई गई है. उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इससे पहले MHA ने बिहार के नेता चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा और VIP पार्टी के नेता मुकेश सहनी को Y+कैटेगरी की सुरक्षा दी जा चुकी है. कुशवाहा की सुरक्षा में CRPF के कमांडो तैनात रहेंगे. उन्हें बिहार और दिल्ली में यह सुरक्षा दी जाएगी।बताते चलें कि इससे पहले भी चुनाव के मौके पर बिहार में कई लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी और उन्हें विभिन्न श्रेणियों की सुरक्षा प्रदान की गई थी। उस वक्त भी राजनीतिक हलकों में इस पर राजनीति हुई थी और पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर राजनीति की थी। अब एक बार फिर बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेड सिक्योरिटी बनाए जाने को मुद्दा बनाकर बिहार में राजनीति कर सकती है।

पिछले महीने शाह से हुई थी मुलाकात
उपेंद्र कुशवाहा ने 20 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई थी. जदयू से अलग होने के बाद और लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कुशवाहा की अमित शाह से मुलाकात के कई मायने निकाले गए. कहा गया कि दोनों के बीच एनडीए में वापसी और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई. इस मुलाकात के दौरान बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और रालोजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे. इसी बीच गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी।

Z श्रेणी सुरक्षा क्या है
Z श्रेणी की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं. इसके अलावा आर्म्ड फोर्स वीआईपी को सुरक्षा देते हैं. वहीं 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर तैनात रहते हैं. इधर 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, 12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहते हैं.

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेंगे किसान ,दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस तैनात

BRABU(बिहार विश्विद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर)UG Part 3 Result 2018-21 जारी

Nationalist Bharat Bureau

भारत दुनिया को देगा खाना अगर…

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

इंडिगो संकट पर विमानन मंत्री सख्त, क्रू कुप्रबंधन को बताया जिम्मेदार

जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

Leave a Comment