Nationalist Bharat
खेल समाचार

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:इवेंट के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने जीता सोना

Neeraj Chopra Gold Medal: स्टार जैवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया. Neeraj Chopra ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर उन्होंने गोल्ड अपने नाम कर लिया. इस पूरे मैच में नीरज चोपड़ा के मार्क के आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक सका। नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया. नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया. नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

 

अरशद को सिल्वर मेडल मिला. नीरज ने दमदार परफॉर्मेंस के बाद फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने पाकिस्तान के अरशद को गले लगाया।नीरज और अरशद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. नीरज ने गोल्ड जीतने के बाद अरशद को गले लगाया और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई. नीरज का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. कई एक्स (ट्विटर) यूजर्स ने नीरज की तारीफ में पोस्ट शेयर की है. इससे पहले भी नीरज और अरशद एक-दूसरे के साथ दिख चुके हैं।

 

 

25 साल के नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था, जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदला।

 

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला। यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है।नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। कहा, ‘प्रतिभाशाली नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून, उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है।’

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

छपरा में कलाकारों का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट और भिखारी ठाकुर अवार्ड समारोह 27 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में सात विकेट से हराया, शानदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

महिला वर्ल्ड कप 2025: लगातार तीन हार के बाद भी जिंदा है उम्मीद, सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment