Nationalist Bharat
Other

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

पटना : रामकृष्णा नगर थाना अन्तर्गत बैरिया स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर में तैयार दो मंजिला ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं हो सका। यहां के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से हर दिन लगभग सात सौ बसों की आवाजाही होती है। इसके चालक और खलासी को रहने तथा भोजन के लिए परेशान होने के साथ ही आसपास के होटलों में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

बस चालक व खलासी विजय गोप, रंजीत ङ्क्षसह, विक्रम आदि ने कहा कि ड्राइवर डोरमेट्री में रहने खाने की सुविधा उपलब्ध कराने में विलंब होने से परेशानी हो रही है। रात में बस स्टैंड के बाहर रुकना सुरक्षित नहीं। लंबी दूरी की बसें लेकर आने वाले चालक व खलासी के लिए विश्राम व भरपेट भोजन के साथ सुरक्षा आवश्यक होता है। इस मामले में बस टर्मिनल के कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 90 बेड की क्षमता वाले तैयार ड्राइवर डोरमेट्री के संचालन की जिम्मेदारी जय माता दी एजेंसी को सौंप दी गई है। चालक व खलासी के सोने के लिए डबल डेकर बेड लगाए गए हैं। 12 घंटे ठहरने के लिए 50 रुपए और 24 घंटे के लिए 100 रुपया शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है।

सस्ते दर पर भोजन भी उपलब्ध होगा। सामान सुरक्षित रखने के लिए लाकर की भी सुविधा है। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगा है। शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था है। ड्राइवर डोरमेट्री के भीतर व बाहर की व्यवस्था पर क्लोज सर्किट कैमरों से नजर रखी जाएगी। जेएमडी एजेंसी के नीरज कुमार का कहना है कि जल्द ही ड्राइवर डोरमेट्री चालू करने को लेकर तैयारी की जा रही है।

बाबरी मस्जिद विध्वंश केसः31 अगस्त तक केस निपटारे का SC का आदेश

करोना से शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

IND Vs NZ: जानिए टी20 टीम में क्यों शामिल नहीं कोहली-रोहित, राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

cradmin

जाले से कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी को जान का खतरा,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,सुरक्षा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने सम्बन्धी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें शिक्षक:राज्यपाल बिहार फागु चौहान

यह ऐसा स्कूटर है जिसमें आपको नीचे पैर लगाने की जरूरत नहीं है, पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें

cradmin

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमान अपने विकास के मुद्दों पर वोट करें, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं:काशिफ यूनुस

Leave a Comment